अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा का दशहरा मिलन समारोह संपन्न 
—————————————-
दतिया। अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा दतिया के तत्वाधान में कुशवाहा समाज धर्मशाला दतिया पर दशहरा मिलन समारोह आयोजित किया गया। जिसमें सर्वप्रथम समाज के लोगों ने महाराज लव कुश के चित्र पर माल्यार्पण किया। तत्पश्चात एक दूसरे को मिष्ठान खिलाया और पान खिला कर दशहरा पर्व मनाया एवं दशहरा पर्व पर एकता के साथ समाज कार्य को आगे बढ़ाने पर बल दिया। सभी सामाजिक बंधुओं से अपील की कुशवाहा समाज के सभी लोग संगठन के विस्तार हेतु ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के बीच जाएंगे और उन लोगों को समाज से सामान्य से स्थापित कर सभी प्रकार से सहयोग करेंगे। बैठक में प्रमुख रूप से भगवान दास कुशवाहा, जिला अध्यक्ष प्रेम नारायण कुशवाहा, वरिष्ठ भाजपा नेता भगवान सिंह कुशवाहा, कालीचरण कुशवाहा, एड रघुवीर प्रताप सिंह आदि ने अपने अपने विचार प्रस्तुत किए। बैठक का संचालन वरिष्ठ समाजसेवी रामलाल कुशवाहा द्वारा किया गया।।बैठक में प्रमुख रूप से युवा जिला अध्यक्ष सनी कुशवाहा, नगर अध्यक्ष राहुल कुशवाह, कल्लू कुशवाहा, जीतू कुशवाहा, कमलेश कुशवाहा, कमल किशोर कुशवाहा, राकेश कुशवाह, अखिलेश कुशवाहा, दिल्ली कुशवाहा, फूल सिंह कुशवाहा, हरेंद्र कुशवाह,जीतू कुशवाहा, संतोष कुशवाह,देवेंद्र कुशवाह, आदि कई समाज बंधु उपस्थित रहे।




