इंदरगढ़ पुलिस ने किया इनामी दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
————————––————
दतिया। इंदरगढ़ पुलिस ने पांच हजार के इनामी बदमाश दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया है।पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौर के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य तथा एसडीओपी सेवड़ा उपेंद्र कुमार दीक्षित के कुशल मार्गदर्शन में थाना इंदरगढ़ पुलिस के द्वारा थाना पर पंजीबद्ध अपराध क्रमांक 331/21 धारा 376, 366 34 भादवी 3(1) (w) , 3 (2)(V) SC ST act मे फरार चल रहे आरोपी पिंकी रावत उर्फ अजय पुत्र पंजाब सिंह रावत उम्र 25 साल निवासी ग्राम स्यावर थाना लांच को उचाड़ पेट्रोल पंप के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से प्रकरण में इस्तेमाल की गई सफेद स्लेटी रंग की शेवरोलेट गाडी नंबर HR 26 AV 1400 भी जप्त की गई तथा आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक परमानंद शर्मा, उपनिरीक्षक अमित कुमार, सहायक उपनिरीक्षक कोक सिंह रावत, प्रधान आरक्षक कामेश गौतम, प्रधान आरक्षक राजेश शर्मा, आरक्षक राघवेन्द् सिंह, आरक्षक भरत रावत, आरक्षक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष भूमिका रही।




