भिक्षा वृत्ति उन्मूलन हेतु अभियान चलाया गया
—————————————-
दतिया। नवरात्रि के दौरान मंदिरों में श्रद्धालुओं का आगमन बढने से घुमक्कड प्रवृत्ति के बच्चे भी अन्य भिखारियों के साथ भीख मांगते है। जिसको दृष्टिगत रखते हुये मंगलवार को जिला बाल संरक्षण अधिकारी अरबिंद कुमार उपाध्याय के निर्देशन में तथा बाल संरक्षण अधिकारी बृजेन्द्र सिंह कौरव के नेतृत्व में जिला बाल संरक्षण इकाई, विशेष किशोर पुलिस इकाई तथा चाइल्ड लाइन के अधिकारियों, कर्मचारियों के संयुक्त दल द्वारा दतिया शहर के विभिन्न मंदिरो जैसे पीताम्बरा मंदिर के आस-पास अनामय आश्रम बस स्टैण्ड, झॉंसी चुंगी चौराहा पर भिक्षा वृत्ति उन्मूलन हेतु अभियान चलाया गया। अभियान में अनेक वयस्क भिखारी भिक्षावृत्ति करते पाये गये, जिनको दल द्वारा समझाईश दी गयी। दल को मंदिरों में एक भी बच्चा भिक्षावृत्ति न करते हुये पाये जाने पर दतिया शहर से कुछ दूर स्थित खैरी माता मंदिर पहुॅच कर भिक्षावृत्ति में सलंग्न बच्चों की खोज की गयी। इस दौरान दल को भिक्षावृत्ति करते हुये बच्चे नही मिले किंतु ऐसे बच्चे मिले जो कि प्रसाद के लालच में मंदिर के आस पास भटक रहे थे। दल के सदस्यों द्वारा बच्चों से पूछताछ की गयी तथा उन्हें वेवजह यहॉ वहॉ न भटकते हुये प्रसाद खाने के उपरांत अपने घर जाने की समझाईश दी गयी। कुछ बच्चों के परिजनों को बुलाकर उनको बच्चों पर ध्यान देने तथा नियमित स्कूल भेजने की समझाइष दी गयी। विभाग द्वारा इस प्रकार के अभियान समय समय संचालित किये जाते हैं। उपरोक्त समस्त कार्यवाही में जिला बाल संरक्षण इकाई से सामाजिक कार्यकर्ता आकाष श्रीवास्तव, विषेष किषोर पुलिस इकाई से आरक्षक हरेन्द्र शर्मा, अरविंद रावत, चाइल्ड लाइन दतिया से सोमेष सिंह, वासुदेव प्रजापति तथा किरन अहिरवार आदि की मुख्य भूमिका रही।



