Breaking दतिया

दतिया की सभी खबरे एक साथ :-MPकेन्द्र एवं म.प्र. सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति का उत्थान कर दीन दयाल उपाध्याय के सपने को साकार कर रही है – डाॅ. मिश्र

जिला जनसम्पर्क कार्यालय दतिया
मध्यप्रदेश शासन
समाचार
केन्द्र एवं म.प्र. सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति का उत्थान कर दीन दयाल उपाध्याय के सपने को साकार कर रही है – डाॅ. मिश्र
गृह मंत्री ने ”आजादी के अमृत महोत्सव समारोह के तहत् सफाई कर्मचारियों का किया सम्मान
दतिया, 02 अक्टूबर 2021/ मध्यप्रदेश शासन के गृह, जेल, संसदीय कार्य एवं विधि विधायी कार्य विभाग के मंत्री डाॅ. नरोत्तम मिश्र ने कहा कि पंड़ित दीन दयाल उपाध्याय का सपना था कि समाज के अति गरीब एवं पिछड़े व्यक्ति का उत्थान सबसे पहले हो इसी सपने को पूरा करने हेतु केन्द्र की मोदी सरकार एवं मध्यप्रदेश सरकार पूरा कर रही है। इसी भाव को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने देश में स्वच्छता मिशन संचालित किया गया है।
गृह मंत्री डाॅ. नरोत्तम मिश्र गहोई वाटिका दतिया में शनिवार को ”आजादी का अमृत महोत्सव” स्वच्छता सम्मान समारोह में सफाई कर्मचारियों के सम्मान कार्यक्रम को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम मंे भाण्ड़ेर विधानसभा क्षेत्र की विधायक श्रीमती रक्षा संतराम सिरौनिया विशेष रूप से उपस्थित थी। गृह मंत्री ने इस मौके पर सफाई कर्मचारियों का सम्मान भी किया।
गृह मंत्री डाॅ. नरोत्तम मिश्र ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज देश के दो महापुरूषों राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती है जिन्हें हम वर्षो से याद करते आ रहे है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने स्वच्छता अभियान चलाकर हर जगह स्वच्छता की बात की जा रही है अभियान के तहत् गांव-गांव घर-धर में शौचालय बनाने का अभियान भी चल रहा है। अब लोग स्वच्छता एवं शौचालय के प्रति लोगों की सोच एवं व्यवहार में भी बदलाव आने लगा है। उन्हांेने कहा कि स्वच्छता के मामले में प्रदेश का इन्दौर देश में अग्रणी बना हुआ है। इस सबके पीछे इन्दौर वासियों की स्वच्छता के प्रति सोच के साथ अपने व्यवहार एवं आचरण में स्वच्छता को उतारा है। उन्हांेने कहा कि बाल्मीकी समाज के लोग जो सफाई का काम कर रहे है वह छोटा काम नहीं है बल्कि यह हमारे आदर्श है। उन्हांेने कहा कि कोई भी मनुष्य जन्म से नहीं कर्म से महान बनता है इस समाज द्वारा जो कार्य किया जा रहा है वह आसान काम नहीं है। बल्कि एक बड़ा काम है। उन्होंने कहा कि हमारा देश में ”वसुधैव कुटुम्बकम्” के सिद्धांत पर कार्य करते हुए निचले समाज को भी आगे बढ़ने का मौका दिया है।
कार्यक्रम को विधायक श्रीमती रक्षा संतराम सिरौनिया ने संबोधित करते हुए कहा कि हम अपने घर की साफ-सफाई के साथ-साथ अपने आस-पास भी कचरा न होने दें। विधिवत रूप से कचरे को डस्टबिन में ही डाले इसके लिए लोगों को भी प्रेरित करें। कार्यक्रम को कलेक्टर श्री संजय कुमार ने संबोधित करते हुए कहा कि पूरे देश में लगभग चार वर्ष पूर्व से स्वच्छता अभियान शुरू किया गया है। इन्दौर की तर्ज पर दतिया जिले को भी स्वच्छता के मामले में आगे लाने का प्रयास किया जा रहा है। इस कार्य में हमारे सफाई कर्मचारी भाई, बहिनों का बहुत बडा योगदान है। उन्हांेनेे कहा कि सफाई मित्रों का कार्य छोटा नहीं है बल्कि महत्वपूर्ण कार्य है इनके कार्य की जितनी सराहना की जाए उतना कम है।
कार्यक्रम को श्री योगेश सक्सैना, श्री दिलीप बाल्मीकि, श्री प्रेम सिंह आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम के शुरू में स्वागत भाषण मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री अनिल दुबे ने दिया। कार्यक्रम का संचालन समाजसेवी डाॅ. राजू त्यागी ने किया।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री सुरेन्द्र बुद्यौलिया, पूर्व विधायक श्री प्रदीप अग्रवाल सर्वश्री संतराम सिरौनिया, बल्ले रावत, रामबहादुर गुर्जर, गिन्नी राजा परमार, अतुल भूरे चैधरी, गोविन्द ज्ञानानी, संतोष लशकरी, विनय यादव, परशुराम अहिरवार, जीतू कमरिया, आकाश भार्गव आदि उपस्थित थे।
क्रमांक 30
——00000—–

नारी का जहां सम्मान होता है वहां संस्कृति का उत्थान होता है – डाॅ. नरोत्तम मिश्र
गृह मंत्री ने 101 कन्याओं को 51-51 हजार रूपये की दी विवाह सहायता राशि
दतिया, 02 अक्टूबर 2021/ मध्यप्रदेश शासन के गृह, जेल, संसदीय कार्य एवं विधि विधायी कार्य विभाग के मंत्री डाॅ. नरोत्तम मिश्र ने कहा कि जहां नारी का सम्मान होता है वहां संस्कृति का उत्थान होता है। जहां नारी की पूजा होती है वहा देवता वास करते है।
गृह मंत्री डाॅ. नरोत्तम मिश्र वृन्दावन धाम दतिया में शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में 101 कन्याओं को 51-51 हजार रूपये की विवाह सहायता राशि के वितरण कार्यक्रम को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में भाण्ड़ेर विधानसभा क्षेत्र की विधायक श्रीतमी रक्षा संतराम सिरौनिया, जिला पंचायत प्रशासीय समिति की अध्यक्ष श्रीमती रजनी पुष्पेन्द्र रावत, जनपद पंचायत दतिया श्री प्रशासकीय समिति की अध्यक्ष श्रीमती रीता सतीश यादव, श्रीमती किरण गुप्ता, श्रीमती कविता रावत, नीतू विश्वकर्मा, क्रांति राय आदि उपसिथत थी।
गृह मंत्री डाॅ. नरोत्तम मिश्र ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी पार्टी की केन्द्र एवं मध्यप्रदेश सरकार ने माता-बहिनों की चिन्ता कर उनके आर्थिक सामाजिक एवं शैक्षणिक उत्थान हेतु अनेको योजनाएं संचालित की। उन्होंने लाड़ली लक्ष्मी योजना, उज्जवला योजना, कन्यादान जैसी अनेकों योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि जहां नारी का सम्मान होता है वहां संस्कृति का उत्थान होता है। जिस परिवार में नारी को पूज्यनीय माना गया है वहां देवताओं का वास होता है।
कार्यक्रम को भाण्ड़ेर विधायक श्रीमती रक्षा संतराम सिरौनिया ने संबोधित करते हुए कहा कि गृह मंत्री के रूप में डाॅ. नरोत्तम मिश्र जिले की चिन्ता कर सप्ताह में तीन दिन दतिया को दे रहे है। जिले मंे जो आज विकास एवं प्रगति दिखाई दे रही है वह सब गृह मंत्री के प्रयासों का ही परिणाम है। कार्यक्रम को श्रीमती रजनी प्रजापति ने संबोधित करते हुए कहा कि कार्यक्रम के दौरान 101 कन्यााओं को 51-51 रूपये की राशि दी जा रही जा रही है। उन्होंने कहा कि गृह मंत्री ने नगर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों के विकास की चिन्ता कर उन्हे भी वाईपास से जोड़ा है। कार्यक्रम में श्रीमती रीता यादच, श्री विपिन गोस्वामी आदि ने संबोधित किया।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री सुरेन्द्र बुद्यौलिया, पूर्व विधायक श्री प्रदीप अग्रवाल सर्वश्री संतराम सिरौनिया, कमलू चैबे, डाॅ. रामजी खरे, ब्रदी साहू, नाहर सिंह रावत, रघुवीर कुशवाहा बल्ले रावत, रामबहादुर गुर्जर, गिन्नी राजा परमार, अतुल भूरे चैधरी, गोविन्द ज्ञानानी, संतोष लशकरी, विनय यादव, परशुराम अहिरवार, जीतू कमरिया, मुकेश यादव, लला रजक, आकाश भार्गव आदि उपस्थित थे।
क्रमांक 31
——00000—–
गृह मंत्री डाॅ. नरोत्तम मिश्र आज विभिन्न कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे
दतिया, 02 अक्टूबर 2021/ मध्यप्रदेश शासन के गृह, जेल, संसदीय कार्य एवं विधि विधायी कार्य विभाग के मंत्री डाॅ. नरोत्तम मिश्र आज 3 अक्टूबर 2021 को विभिन्न कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार गृह मंत्री डाॅ. नरोत्तम मिश्र 3 अक्टूबर 2021 को प्रातः 9.30 बजे डबरा से दतिया के लिए प्रस्थान कर प्रातः 10 बजे दतिया निवास पर पहुंचेगे और आमजन से भेंट करेंगे। प्रातः 10.30 बजे दतिया शहर के स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे। दोपहर 12 बजे आप दतिया स्टेडियम ग्राउण्ड़ में राम लीला एवं दशहरा समिति द्वारा आयोजित बैठक में भाग लेंगे। दोपहर 12.30 बजे आप दतिया निवास पर पहुंचेगे (आरक्षित)। अपरान्ह 3.30 बजे आप प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के 20 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित भाजपा नगर गोष्ठी में सम्मिलित होंगे। सायं 4 बजे आप दतिया से डबरा के लिए प्रस्थान कर सायं 4.30 बजे डबरा पहुंचेगे और स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे। रात्रि 8 बजे आप डबरा से ग्वालियर के लिए प्रस्थान कर रात्रि 9 बजे ग्वालियर पहुंचेगे। 4 अक्टूबर 2021 को आप रात्रि 12.30 बजे ग्वालियर से भोपाल एक्सप्रेस द्वारा भोपाल के लिए प्रस्थान कर प्रातः 5.40 बजे भोपाल पहुंचेगे और निवास के लिए प्रस्थान करेंगे।
क्रमांक 32
——00000—–
गांधी जयंती के अवसर पर नगर में चला स्वच्छता अभियान
कलेक्टर सहित अधिकारियों, कर्मचारियांे ने सफाई अभियान मंे लिया भाग
दतिया, 02 अक्टूबर 2021/ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती 2 अक्टूबर के अवसर पर जिले में स्वच्छता अभियान चलाया गया। कलेक्टर श्री संजय कुमार के नेतृत्व में शनिवार को प्रातः 6 बजे से अधिकारी एवं कर्मचारियांे तथा समाज सेवियों ने हाथों में झाडू थाम कर दतिया नगर के टाऊलहाॅल से सफाई कार्य शुरू किया जो किला चैक पर गांधी पार्क के पास समाप्त हुआ।
गांधी पार्क में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर कलेक्टर सहित अधिकाारी, कर्मचारियों, समाज सेवियों आदि ने माल्यार्पण कर उन्हें नम्न किया और उनके सिद्धांतों पर चलने की प्रेरणा ली। इस अवसर परबापू का पंसदीदा भजन ”वैष्णव जन तो तेने कहिये, जे पीड परायी जाणे रे” का सामूहिक गायन भी हुआ। गांधी जयंती के अवसर पर ही 8 अक्टूबर 2021 तक मद्य निषेध पखवाड़े का भी आयोजन किया जायेगा। कलेक्टर ने इस मौके पर उपस्थित जनों को नगर को साफ सुथरा रखने, नशा न करने की शपथ भी दिलाई। इस दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री कमलेश भार्गव सहित अधिकारी व समाजसेवी तथा हास्य क्लब के पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।
कार्यालयों में भी महात्मा गांधी के चित्र पर हुआ माल्यार्पण
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर शासकीय कार्यालयांे में भी बापू के चित्र पर माल्यार्पण कर अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने साफ-सफाई करने का संकल्प लिया और अपने-अपने कार्यालयों की साफ-सफाई भी की।
क्रमांक 33
——00000—–

श्री चाॅदिल ने सेवा के अंतिम दिन तक पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण की भावना से कार्य किया – कलेक्टर
अपर कलेक्टर श्री चाॅदिल के सेवा निवृत्त होने पर अधिकारियों ने दी विदाई
दतिया, 02 अक्टूबर 2021/ अपर कलेक्टर श्री एके चाॅदिल के सेवा निवृत्त होने पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वार भावभीनी विदाई देते हुए एवं उनके परवार के सुखद और उज्जवल भविष्य की कांमना की। इस मौके पर अधिकारियों ने उनके व्यकितत्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर उन्हें स्मृति चिन्ह भी भेंट कर अधिकारियांे एवं कर्मचारियों ने पुष्प हार एवं पुष्प गुच्छ भेंटकर सम्मान भी किया।
कलेक्टर श्री संजय कुमार ने मोटल होटल में आयोजित विदाई समारोह को संबोधित करते हुए सेवा निवृत्त हुए अपर कलेक्टर श्री एके चाॅदिल के सुखद एवं उज्जवल भविष्य की कांमना करते हुए उनके द्वारा किए गए कार्यो की सराहना की। कलेक्टर ने कहा कि श्री चाॅदिल ने सेवा के अंतिम दिन तक पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण की भावना से कार्य किया। जो इस बात का प्रतीक है वह अपने कर्तव्यों के प्रति कितने सजग थे। उन्होंने कहा कि श्री चाॅदिल ने कोरोना संक्रमण को रोकने, लाॅक डाउन के पालन कराने मंे भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया।
सेवा निवृत्त अपर कलेक्टर श्री एके चाॅदिल ने उनके 39 वर्ष के सेवा काल के दौरान किए गए कार्यो का उल्लेख करते हुए कहा कि सेवाकाल के दौरान विपरीत परिस्थतियों में भी वह अपने कर्तव्यों से पीछे नहीं हटे। उन्होंने हमेशा शासन की मंशा एवं अपने वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन किया। इसके लिए वरिष्ठ अधिकारियों का भरपूर सहयोग भी मिला। श्री चाॅदिल ने कहा कि जाने-अनजाने में अगर किसी को दुख पहुंचा हो तो उसके लिए वह क्षमा प्रार्थी है।
कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक श्री अमन सिंह राठौर ने कहा कि सेवा निवृत्ति वाला दिन व्यक्ति को भाुवक करने वाले क्षण होते है। उन्होंने श्री चाॅदिल ने व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कोरोना काॅल में लाॅक डाउन का पालन कराने एवं चिकित्सालय की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने में वह पीछे नहीं हटे। विशेष न्यायाधीश श्री मधूसूदन मिश्रा ने श्री चाॅदिल के सुखद एवं उज्जवल भविष्य की कांमना करते हुए कहा कि श्री चाॅदिल हमेशा ऊर्जा से भरे हुए मुस्कुराते हुए कार्य करते थे। कार्यक्रम में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री कमलेश भार्गव ने संबोधित करते हुए कहा कि श्री चाॅदिल का कार्यकाल एक शानदार कार्यकला रहा है। उन्होंने अपने सेव काल में विशेष छाप छोड़ी है। उनके साथ कार्य करने का लाभ जिले के अधिकारियों को मिलेगा। कार्यक्रम को श्री अशोक सिंह चैहान, श्री सर्वेश तिवारी, श्री रशीद अली, श्री धनंजय मिश्रा, श्री राजेश श्रीवास्तव आदि ने भी उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन श्री मनोज द्धिवेदी ने और अंत में श्री साहिल खांन आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर श्री चाॅदिल के परिजन व अधिकारी, कर्मचारी आदि उपस्थित थे।
क्रमांक 34
——00000—–

hindustan