Breaking दतिया

कांग्रेस जिलाध्यक्ष अशोक दांगी बगदा के कार्य से प्रभावित होकर भाजपा कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल

*कांग्रेस जिलाध्यक्ष अशोक दांगी बगदा के कार्य से प्रभावित होकर भाजपा कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल*


दतिया, मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के सदस्य बनाओ अभियान के तहत उनके निर्देश पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक दांगी बगदा के नेतृत्व में दतिया जिले में सदस्यता अभियान जारी है। उसी तारतम्य में अशोक दांगी बगदा के कार्य से प्रभावित होकर मवई निवासी दीपक पाल एवं राजू वंशकार ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस की सदयस्ता जिला कांग्रेस कार्यालय दतिया में ग्रहण की।
कार्यालय पर जिलाध्यक्ष के साथ कॉपरेटिव बैंक के पूर्व उपाध्यक्ष प्रदीप गुर्जर, जिला मीडिया प्रभारी दतिया अशोक श्रीवास्तव, जसवंत बघेल,विक्रम दांगी टेंडौत, जीतू कुशवाह,जनपद सदस्य महेंद्र प्रजापति, अक्की खान,सानू पठानआदि कांग्रेसजन साथ रहे।

hindustan