आज भारत बंद! MP के दतिया में सुरक्षा के विशेष इंतजाम,AJK D. S .P ने संभाली कमान
—————————————-
दतिया।किसान आंदोलन को फिर से तेज करने के लिए संयुक्त किसान मोर्चा ने 27 सितंबर को भारत बंद का ऐलान किया है.27 सितंबर को बुलाए गए भारत बंद के तहत सुबह 6 बजे से 4 बजे तक बंद का आह्वान किया गया है. दिल्ली में किसानों के बंद को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए रहे हैं, वहीं इसका असर मध्य प्रदेश में होने के भी आसार है, इसलिए मध्य प्रदेश में भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।दतिया में सुबह से पुलिस के विशेष सुरक्षा व्यवस्था अजाक डीएसपी राजू रजक ने पुलिस अमले के साथ सुबह से सुरक्षा की कमान संभाली। शरह का सुबह से ही भ्रमण कर रहे हैं। इस दौरान सिविल लाइन टीआई राकेश साहू, सूबेदार दीपक साहू भारी पुलिस बल मौजूद। जानकारी के मुताबिक किसान यूनियन भारत बंद में कांग्रेस पार्टी ने भी भारत बंद का समर्थन किया है।




