झाँसी-ग्वालियर हाइवे पर गौ सेवकों ने सीतापुर में किया चक्काजाम

—————————————-
दतिया। गौ सेवको ने नेशनल हाईवे पर हो रही निरंतर गायों की मौतों व दुर्घटनाओं से आक्रोशित होकर गौ सेवा दल सीतापुर के युवाओं द्वारा चक्का जाम किया है। इस चक्का जाम का उद्देश्य की प्रशासन गायों की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम करें। संचालित गौशालाओं को विधिवत चलाने व उनकी मोनिटरिंग की जावे। गौशालाओं में रह रहीं गायों की बेहतर देखभाल हो। इन सभी मांगों को लेकर युवाओं ने चक्काजाम किय्या है। नेशनल हाईवे पर आए दिन हो रहीं गायों की मौतें व गायों के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण युवाओं में भारी आक्रोश है। इसी के चलते ग्राम सीतापुर में लगाया चक्कर रोड पर जाम यह जाम लगभग आधा घंटे से अधिक किया गया। जिससे 1 किलोमीटर के करीब हाईवे पर दोनों तरफ वाहन खड़े हुए हैं। जाम जी जानकारी लगने पुलिस एवं प्रशासन मौके पर पहुचा ओर जाम लगा रहे लोगो को समझाया ओर जाम खुलवाया गया। इस दौरान काफी संख्या में गौसेवक मौजूद रहे।




