दतिया

भाजपा ग्रामीण मंडल ने पौधारोपण कर मनाया प्रधानमंत्री का जन्मदिवस


——————–——————–
दतिया। भारतीय जनता पार्टी ग्रामीण मंडल के तत्वाधान में 54 बूथों पर बूथों के अध्यक्ष एवं कार्यकर्ताओं ने प्रसिद्ध मंदिरों पर सफाई अभियान चलाया और स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं द्वारा लोगों को वैक्सीनेशन सेंटर तक ले जाकर वैक्सीन लगवाई और प्रेरित किया। कुछ बूथों पर वृक्षारोपण का कार्य भी प्रारंभ किया। यह सभी सेवा कार्य लगातार 20 दिनों तक अनवरत जारी रहेंगे। मंदिर पर हनुमान चालीसा का पाठ भी होगा। भारतीय जनता पार्टी ग्रामीण मंडल के कार्यकर्ता सभी बूथों पर वृक्षारोपण अभियान के साथ अन्य सभी सेवाभावी कार्य करेंगे। इस अवसर पर भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष रघुवीर सिंह कुशवाहा, मंडल उपाध्यक्ष मिकू पाठक , नीतू रावत,शकुन्तला जाटव, कुलदीप यादव रवि गौतम , गजराम कुशवाहा ,नीरज दुबे , अरविंद गुप्ता, परमआनंद पाठक बृजेश पांडे विनोद यादव एवं नरेंद्र अहिरबार चतुर सिंह पाल कैलाश बघेल, यशपाल, कृश्णा बघेल प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

hindustan