ढोल ग्यास के पूर्व गणेश विसर्जन को लेकर एसपी ने किया जलाशयों का निरीक्षण
—————————————-
फ्लैग मार्च निकाल पुलिस अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
—————————————-
दतिया। आगामी त्योहार डोल ग्यारस एवं गणेश विसर्जन पर कानून व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए त्यौहार शांतिपूर्ण एवं सौहाद्रता से सम्पन्न कराए जाने हेतु पुलिस अधीक्षक द्वारा शहर में पुलिस बल के साथ फ्लेग मार्च निकाला गया एवं जिले के समस्त थाना प्रभारियों को भी फ्लेग मार्च हेतु निर्देशित किया गया। वही पुलिस अधीक्षक प्रतिमाएं विसर्जन जाने वाले चिन्हित स्थान जलाशय विभिन्न तालाबो का निरीक्षण किया और विर्सजन व्यवस्था देखी। जहाँ फ्लेग मार्च के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा भगवान गणेश विसर्जन हेतु दतिया जिले के प्रमुख तालाब करण सागर, सीता सागर, लाला का ताल पर आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था के निर्देश दिए गए। प्रमुख झांकी पंडालो को भगवान गणेश विसर्जन हेतु पूर्व से रुट मार्च निर्धारित किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। भगवान गणेश विसर्जन के दौरान जुलूस में निर्धारित संख्या से ज्यादा श्रद्धालुओं को सम्मलित न किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।भगवान गणेश विसर्जन के दौरान चल समारोह में डीजे का उपयोग न किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, एसडीओपी बडोनी, डीएसपी महिला अपराध/अजाक, ट्राफिक प्रभारी उपस्थित रहे। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठोड़ के साथ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मोर्य, कार्यवहक डीएसपी अजाक राजू रजक, कोतवाली टीआई रविन्द्र शर्मा, सिविल लाइन टीआई राकेश साहू सहित पुलिस अमला मौजूद रहा।




