सीतासागर पर भुजरिया बिसर्जन के लिए मेला लगा महिलाओ ओर बच्चो ने जमकर खरीदारी की दतिया। आज रक्षाबंधन के त्योहार के अगले दिन कजलियां पर शहर के प्राचीन सीतासागर तालाब पर शाम को भुजरियां बिसर्जन के लिए पारम्परिक मेले का आयोजन किया गया। भजरियाँ मेले में बड़ी संख्या में महिलाएं बच्चियां भुजरिया बीसर्जन के लिए पहुँची पहले सीतासागर में भुजरिया का पूजन कर भुजरिया विसर्जित की गई फिर एकदूसरे को भुजरियां भेंट कर आषीर्वाद लिया गया।
आपको बता दें कि भुजरिया पर्व शहर में प्राचीन समय से मनाया जाने वाला पर्व बहने भाइयो को भुजरिया देकर पैसे व आषीर्वाद लेती है।भुजरियां से क्षेत्र में हर साल अच्छी बारिश होने एवं अच्छी फसल होने की प्राथना की जाती है। सीतासागर पर आज मेले में बच्चो के खिलोनो ओर मगिलाओ के सौंदर्य प्रसाधन घर गृहस्थी की अस्थायी दुकाने बड़ी संख्या में लगाई गई इन पर बच्चो ओर महिलाओने जमकर खरीदारी की। चाट पकोड़ी ओर नास्ते की दुकानें भी लगाई गई।




