Breaking मध्यप्रदेश

मध्य प्रदेश में अधिक वर्षा एवं बाढ़ आने का संकेत टीटहरी ने मकान के छत पर अण्डे रखकर पूर्व में की थी। भविष्य वाणी


सीहोर। एक तरफ जहाँ ज्योतिष शास्त्री मौसम विज्ञान के आंकडों के आधार पर मौसम की भविष्यवाणी करते हैं। वहीं प्राकृतिक जीव जंतु भी भविष्य की सूचनाएं देने में पीछे नहीं है। मौसम की जानकारी देती है टिटोरी अपने अंडे देकर। लोकमान्यता के अनुसार टिटहरी का अंडे देना बारिश के लिहाज से शुभ संकेत माना जाता है। ग्रामीण मानते हैं कि टिटोरी की अंडे से मौसम की और वर्षा की कितनी वर्षा होगी उसका अनुमान लगाते थे।
इस समय मध्य प्रदेश के कई जिले शहर गांव में भंयकार वर्षा बाढ़ आ रही है। जिसका संकेत दो महा पूर्व ही टिटोरी ने डबल मंजिल मकान पर तीन अंडे रखकार मध्यप्रदेश में अधिक वर्षा होने की भविष्य वाणी की गई थी। सीहोर जिले के किसान व समाजसेवी एम एस मेवाड़ा ने बताया कि पुर्वजो पंडित व शास्त्री हमें पूर्व में पुर्वजों बताया करते थे कि टिटोरी के अंडे से ही वर्षा अनुमान लगाया जाता था। जिस समय न विज्ञान को मनते थे न ही टी वी अखबार भी नहीं देख पाते थे। इस तारिके से ग्रामीण जन टिटोरी के अंडे से विछलेशण करते थे। ग्रामीण क्षेत्र में किसान टिटोरी के अंडे के आधार पर अपने खेत की फसल की बुआई तय करते थे। हमारे ग्राम चंदेरी से लगे हुये शहर में ही टिटोरी ने डबल मंजिला मकान पर अंडे रख कर अधिक वर्षा बाढ़ आने का सकेंत दिये थे एवं भविष्य वाणी की थी। जिसका विडियो पुर्व में पहले ही वायराल हुया। लेकिन न विज्ञान और न ही मीडिया ने इस ओर ध्यान नहीं दिया जिसका खामयजा मध्य प्रदेश के कई जिले व शहर एवं ग्राम को अधिक वर्षा एवं बाढ़ देखने को मिल रही है,जो कि हम सबको भुुगातना पड़ रहा है। क्योंकि अधिकांस टिटोरी अपने अंडे नदी नले या जमीन पर देती है। लेकिन ये पहली बार देखने को मिल रहा है, कि डबल मंजिल मकान पर टिटोरी ने तीन अंडे रखकर दो महा पूर्व ही भविष्य वाणी की थी।

hindustan