Flood in Gwalior Chambal Zone: पुरानी शिवपुरी क्षेत्र में तीन फीट का मगरमच्छ लोगों ने पकड़ा, सेल्फी भी ली।
Flood in Gwalior Chambal Zone: शिवपुरी /जिले में रिकॉर्ड बारिश के बाद हर तरफ जलभराव हो गया। सांख्य सागर झील के साथ जाधव सागर और भुजरिया ताल भी लबालब हैं, वहीं सभी प्रमुख नाले भी उफान पर आ गए। ऐसे मेें यहां से पानी सड़कों पर आने से तालाबों से निकलकर मगरमच्छ भी बाहर आ गए हैं। लोग इन मगरमच्छोें को देखकर डर रहे हैं वही कुछ लोग साहस दिखाकर इन्हें पकड़कर सेल्फी तक ले रहे हैं। वन विभाग का कहना है आम तौर पर लगभग हर हफ्ते कहीं न कही मगरमच्छ आने की सूचना मिलती है, जिसके बाद टीम उन्हें पकड़कर वापस तालाब में छोड़ती है। बारिश के बाद ऐसे मामले बढ़े हैं
बाद में यह वीडियो इंटरनेट पर भी वायरल हुआ। मगरमच्छ पकड़ने की सूचना पर फिजिकल थाना पुलिस पहुंची और उन्होंने मगरमच्छ को एक कमरे में बंद कर दिया और सूचना वन विभाग की टीम को दी गई। इसके अलावा शहर में विभिन्ना स्थानों पर मगरमच्छ घूमते हुए दिखाई दिए। पुरानी शिवपुरी में भी करीब 10 फीट लंबा मगर सड़क पर भरे हुए पानी में लोगों ने देखा।
शिवपुरी के तालाब में सैकड़ों की तादाद में है मगरमच्छ
पिछले 10 दिन में चार बार मगरमच्छ शहर की सड़कों पर देखे जा चुके हैं। इसके पहले 31 जुलाई को पुरानी शिवपुरी क्षेत्र में तीन फीट का मगरमच्छ का बच्चा नाले में दिखाई दिया था। इसे स्थानीय लोगों ने पकड़कर वन विभाग के हवाले कर दिया। दरअसल भुजरिया ताल और जाधव सागर शहर के मध्य में ही स्थित हैं और इनमें अच्छी खासी तादद में मगरमच्छ भी हैं। इनमें पानी भरने पर मगरमच्छ आसपास के क्षेत्रों में निकल पड़ते हैं। इन तालाबों से जुड़ी बस्ती के लोगो के लिए यह सामान्य घटना हो चुकी है। कई बार वन विभाग को सूचना दिए बिना स्थानीय लोग ही मगरमच्छ को पकड़कर तालाब में छोड़ देते हैं
इनका कहना है
जिले के कुछ क्षेत्रों में अक्सर मगरमच्छ पहुंचने की सूचना मिलती है। कई बार घरों तक में घुस जाते हैं। लोगोंं को सतर्कता बरतनी चाहिए। यह ऐसा जानवर नहीं, जिसके साथ खिलवाड़ी किया जाए। लोगों को तुरंत वन टीम को बुलाकर उसे पकड़वाना चाहिए।




