Breaking दतिया

हत्या के मामले में फरार 10 हजार के इनामी आरोपी को थाना जिगना पुलिस ने किया गिरफ्तार

दतिया/पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र कुमार मिश्रा के निर्देशन में जिले में आरोपियों कि धरपकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार शिवहरे व एसडीओपी बड़ौनी विनायक शुक्ला के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी जिगना नीरज कुमार एवं उनकी टीम ने बुधवार को हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय दतिया पेश किया। दरअसल मामला29 जून 2024 को ग्राम बनवास के अरविंद यादव प्रदीप यादव ,कमलेश यादव संदीप यादव, शिव सिंह यादव, महेंद्र यादव, अशोक यादव, दीपा के यादव पंकज यादव, शंकर यादव, विवेक यादव एवं गोविंद यादव ने एक राय होकर अवध और अहिल्या यादव की गोली मारकर हत्या कर दी थी तथा उसकी लड़की प्रियंका यादव घायल हो गई थी, फरियादी देवी सिंह यादव भैया लाल यादव निवासी बनवास की रिपोर्ट पर से थाना जिगना पर अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया था। उक्त घटना में फरार आरोपी अरविंद यादव पुत्र गोविंद सिंह यादव निवासी वनवास को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया, आरोपी गिरफ्तार हेतु पुलिस अधीक्षक द्वारा 10 हजार का इनाम घोषित था।

अपराध में पूर्व में आरोपी अरविंद पुत्र गोविंद यादव प्रदीप पुत्र प्रेम सिंह यादव कमलेश पुत्र रघुवीर यादव संदीप पुत्र प्रेम सिंह यादव शिव सिंह पुत्र छोटे लाल यादव दीपक पुत्र मुकेश यादव पंकज पुत्र कमलेश यादव शंकर पुत्र कमलेश यादव विवेक पुत्र अशोक यादव को गिरफ्तार किया जा चुका है।थाना प्रभारी द्वारा टीम बनाकर मुखबिर सूचना पर से फरार आरोपी अरविंद पुत्र गोविंद सिंह यादव निवासी बनवास को चोपड़ा मोड पर से गिरफ्तार कर न्यायालय दतिया पेश किया गया है।उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी जिगना नीरज कुमार, प्र.आर. नरेश छवाई ,आर. दिलीप प्रधान, आर.धर्मेंद्र यादव,आर.गोविंद प्रताप ,आर.दीपक गुप्ता,आर विवेक शर्मा की सराहनीय भूमिका रही।