दतिया। दशहरा के पावन अवसर पर बुराई पर अच्छाई तथा असत्य पर सत्य की विजय के पर्व विजयादशमी पर पुलिस विभाग में भी शस्त्र पूजन करने की परंपरा रही है। इसी परंपरा के अनुसार सिविल लाइन थाना प्रभारी सुनील बनोरिया द्वारा थाने में पूरे विधि विधान एवं नियमों के अनुसार शस्त्रों एवं पुलिस के वाहनों का पूजन किया, शस्त्र पूजन कार्यक्रम की समाप्ति के उपरांत थाना प्रभारी द्वारा उपस्थित समस्त स्टाफ के साथ मिलकर थाना क्षेत्र बासियों को दशहरा पर्व की शुभकामनाएं दी गई। थाना प्रभारी द्वारा दशहरा पर्व पर सभी परंपराओं का निर्वाहन कर अस्त्र-शस्त्र पूजन किया गया। वैदिक मंत्रों का उच्चारण कर विधि विधान से पूजन संपन्न हुआ।




