
शक्ति अभिनंदन अभियान के तहत कार्यक्रम संपन्न
——————————————————
दतिया।जिले में संचालित शक्ति अभिनंदन अभियान के तहत बुधवार को जिले के संकुल विद्यालयों में बालिकाओं द्वारा मार्शल आर्ट प्रदर्शन व महिला सुरक्षा वातावरण निर्माण हेतु शपथ तथा विद्यालयों एवं समस्त आंगनवाड़ी केन्द्रों पर सकारात्मक पुरूष भागीदारी पर चर्चा व महिला सुरक्षा वातावरण निर्माण हेतु शपथ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिले के समस्त विद्यालयों एवं आंगनवाड़ी केन्द्रों पर किया गया। जिसमें भाण्डेर ब्लॉक शासकीय उत्कृष्ट माध्यमिक विद्यालय, सीएम राईज इन्दरगढ़, भाण्डेर एवं सेवढ़ा में किया गया। जिला स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन महारानी लक्ष्मीबाई शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दतिया में आयोजित किया गया।कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि कलेक्टर संदीप कुमार माकिन मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दतिया कमलेश ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी धनंजय मिश्रा, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास अधिकारी एवं जिला खेल अधिकारी डी.एस.राणा मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान जिला।कार्यक्रम अधिकारी ने शक्ति अभिनंदन अभियान के तहत गतिविधियों की जानकारी दी। इसी क्रम में बालिकाओं द्वारा मार्शल आर्ट प्रदर्शन, सकारात्मक पुरूष भागीदारी पर चर्चा व महिला सुरक्षा वातावरण निर्माण हेतु शपथ का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने ने कहा कि महिलाओं में मानसिक शक्ति और सहन शक्ति पुरूषों की तुलना में अधिक होती है और अब बालिकायें मार्शल आर्ट, कुश्ती, जूडो, कराते आदि का प्रशिक्षण लेने और विभिन्न प्रकार के खेलों में भी अपनी भागीदारी को बढा रहीे है। इससे अब वे शारीरिक क्षमता में भी पुरूषों से किसी तरह कम नही है। इसलिए इस अभियान की शुरूआत शक्ति पूजन से हुई है कि महिला शक्ति में अब किसी से कम नहीं हैं।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री धनंजय मिश्रा ने कहा कि महिला को शक्ति का स्वरूप ऐसे ही नही कहा जाता है। देश के हर घर में नारी की मां के रूप में पूजा की जाती है। जब मां के बिना घर का संचालन, उन्नति एवं प्रगति का कार्य अत्यंत दुस्कर हो जाता है तो ऐसे में मां के रूप में नारी शक्ति के बिना किसी देश की उन्नति एवं प्रगति की कल्पना करना कठिन है। इसलिए महिलाओं के सशक्तिकरण एवं जागरूकता इस अभियान में सभी सहभागी बनें। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में कलेक्टर संदीप कुमार माकिन ने कार्यक्रम में सहभागिता कर रहे स्कूली बच्चों, विद्यालय के स्टाफ, अन्य विभागों के अधिकारियों/कर्मचारियों एवं उपस्थित सभी सदस्यों को महिलाओं के लिए सुरक्षित वातावरण निर्माण हेतु शपथ दिलवाई। जिसमें सभी ने अपने घर, गांव, समाज व नगर की महिलाओं का सम्मान करने कार्य स्थल पर वे सुरक्षित महसूस करें। ऐसा वातावरण निर्मित करने तथा उनकी सुरक्षा के लिए सभी सामाजिक एवं कानूनी कदम उठाते हुए दतिया जिले को अपराध मुक्त जिला बनाने की शपथ ली।इस अवसर पर विद्यालय प्राचार्य, शिक्षकगण, अशासकीय संस्था कें प्रतिनिधि, महिला एवं बाल विकास विभाग की आंगनवाड़ी कार्यकर्तायें, पर्यवेक्षक एंव अन्य कर्मचारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।




