दतिया। जन-अभियान परिषद ने दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर जिला स्तरीय व्याख्यान कार्यक्रम जिला पंचायत सभागार दतिया संपन्न हुआ। कार्यक्रम में दीनदयाल उपाध्याय के विचार हर अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए। अन्तोदय विचारधारा कहती है कि अंतिम छोर के व्यक्ति को शासन की सभी की सुविधाओं का लाभ मिलना चाहिए। दीनदयाल उपाध्याय समाज के उत्कृष्ट मार्गदर्शक थे। उपाध्याय जी के विचारों को आज हमें अंगीकार करना चाहिए। उक्त विचार दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर आयोजित जिला स्तरीय व्याख्यान कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दतिया कलेक्टर कमलेश भार्गव ने व्यक्त किये।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जन अभियान परिषद के संभागीय समन्वयक सुशील बरुआ ने की। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास अरविंद उपाध्याय उपस्थित थे।मुख्यवक्ता के रूप में संस्कृत महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. हरेंद्र भार्गव व विशिष्ट अतिथि के रूप में अनेक इंटरनेशनल अवॉर्ड विनर डॉक्टर आलोक सोनी रहे। अतिथियों का स्वागत जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक मुनेन्द्र शेजवार, ब्लॉक समन्वयक शैलेंद्र लिटोरिया, ज्योति गोस्वामी ने किया। कार्यक्रम का सफल व प्रभावी संचालन समाजसेवी रामजीशरण राय ने किया।कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास अधिकारी ने कहा कि हमें दीनदयाल उपाध्याय जैसे महान व्यक्ति के विचारों को अपनाकर समाज के हर वर्ग को लाभ पहुंचाने का प्रयास करना चाहिए। डॉ. हरेन्द्र भार्गव ने कहा- दीनदयाल उपाध्याय मन, वचन, कर्म से समाज के उत्थान हेतु अनवरत, आजीवन संलग्न रहे, उनका हर काम समाज के अंतिम छोर के व्यक्ति को फायदा पहुंचाने का था और वह इस काम में सफल भी हुए एकात्म मानवतावाद और अंत्योदय विचारधारा को आज हमें भरपूर प्रचार -प्रसार करना चाहिए जिससे अंतिम छोड़ के व्यक्ति को फायदा पहुँच रहा है। डॉ.आलोक सोनी ने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय का पूरा जीवन संघर्षमय रहा। उन्होंने समाज के उत्थान के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। आज भारत सरकार उनके विचारों को अंगीकार करके अंतोदय विचारधारा को अंतिम छोर के व्यक्ति को फायदा पहुंचाने का प्रयास कर रही है, जन अभियान परिषद के मुनेन्द्र शेजवार बेहतरीन कार्य कर रहे है। दीनदयाल उपाध्याय व्यक्ति नहीं एक विचार थे। इस अवसर पर कमलेश भार्गव, सुशील बरुआ, डॉ. हरेंद्र भार्गव, अरविंद उपाध्याय व डॉ. आलोक सोनी को जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक मुनेन्द्र शेजवार, ब्लॉक समन्वयक शैलेंद्र लिटोरिया वज्योति गोस्वामी ने स्मृति चिन्ह भेंट करके सम्मान किया। कार्यक्रम के अंत में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचातय कमलेश भार्गव ने नशा मुक्ति के लिए ओर बाल विवाह मुक्त दतिया बनाने हेतु सामूहिक शपथ दिलाई।इस अवसर पर संजय रावत, सुदीप तिवारी, बलवीर पाँचाल, वैभव खरे, सहदेव कुशवाहा, पीयूष राय, चंद्रभान यादव, सुबोध शर्मा, सुनील समाधिया, अनिल पुजारी,कौशल पाठक, अनिल शर्मा, प्रदीप कुशवाहा सहित सभी ब्लॉकों के प्रमुख समाजसेवी, नवांकुर संस्थाओं व प्रस्फुटन समितियों के पदाधिकारी व सदस्यगण उपस्थित रहे। आभार ब्लॉक समन्वयक शैलेंद्र लिटोरिया ने व्यक्त किया।।




