Breaking दतिया

मरने के 1 महीने बाद महिला यमलोक से आई की वसीयत

कलयुगी भू माफियाओं ने यमराज को किया परेशान महिला की मृत्यु होने के 1 महीने बाद कराई वसीयत। 

भू माफियाओं के पैसों से कई अधिकारियों के चल रहे हैं घर।

भू माफियाओं द्वारा सरकारी मंदिरों की जमीनों पर लगातार किया जा रहा है कब्जा आखिर प्रशासन क्यों है मोन।

दतिया/ मध्य प्रदेश में इन दोनों भूमाफियाओं का तगड़ा आलम देखने को मिल रहा है यह भू माफियाओं के द्वारा शासकीय जमीन एवं मंदिरों की जमीनों पर और मकान पर अधिकतर अतिक्रमण करना एवं कब्जा करना लाजिमी हो गया है। जी हां हम बात कर रहे हैं दतिया जिले के इंदरगढ़ कस्बा क्षेत्र के ग्राम पड़री में शांति चौबे वृद्ध महिला   अपने परिवार के साथ मकान में निवास करती है। यहां यह उल्लेखनीय है कि यह मकान स्वर्गीय लक्ष्मी नारायण चौबे पत्नी शांति चौबे के नाम पर है। बहरहाल भूमाफियाओं की मिली भागत से शांति चौबे के मकान को हड़पने के लिए शांति चौबे की जेठानी मुन्नी देवी की वसीयतनामा दिखाकर पटवारी और तहसीलदार की मिली भगत से मकान का स्वामित्व रामेश्वर पाराशर, शिशुपाल यादव, नवल किशोर शर्मा, अवधेश श्रीवास्तव, अपने नाम करवाना चाहते हैं। यहां यह उल्लेखनीय है कि मुन्नी देवी की मृत्यु दिनांक 24- 8 -2019 को हुई थी। लेकिन वसीयत मुन्नी देवी ने 30-09-2019 को पंजीयन कार्यालय दतिया में की इससे यही साबित होता है कि मुन्नी देवी ने करने के उपरांत यह वसीयत लिखी है तो कहीं ना कहीं भू माफियाओं के द्वारा हथगंडे अपना कर मकान को अपने नाम करना चाहते हैं। अब यहां सवाल खड़े होते हैं कि आवेदन करता शांति चौबे के द्वारा कई बार न्यू कलेक्ट ट्रेड में कलेक्टर के नाम भी आवेदन दिया गया लेकिन अभी तक इंदरगढ़ तहसीलदार एवं पटवारी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है क्या मध्यप्रदेश में मोहन यादव की सरकार में इसी तरीके के फर्जी बड़े होते रहेंगे बड़ा सवाल खड़ा होता है?कलयुगी भू माफियाओं ने यमराज को किया परेशान महिला की मृत्यु होने के 1 महीने बाद कराई वसीयत।

hindustan