मिनी बृंदावन दतिया में 41 फुट के गोवर्धन की पूजा, हर बर्ष संगीत के साथ होती है विशेष पूजा
……………………………………..
झिर के बाग में परंपरा को बढ़ावा बाली आस्था, पिछली वर्ष 31 फुट के गोवर्धन, इस बार 41 फुट के गोवर्धन विशेष होगी पूजा अर्चना
…………………..…………………
दतिया मध्यप्रदेश में एक ऐसा भी जिला है यहां लगातार संस्कृति को बढ़ावा देने वाले लोग मिल ही जाते हैं हम बात कर रहे हैं मिनी बिंद्रावन कहे जाने वाली दतिया | सामाजिक रुप में सभी लोग दीपावली का त्यौहार बड़ी ही धूमधाम से मनाते हैं इसी के साथ में, वृंदावन से शुरू हुआ गोवर्धन कार्यक्रम आज पूरे देश में प्रचलित है, लेकिन मिनी वृंदावन से एवं मां पीतांबरा माई की नगरी से पहचान मिली इस दतिया मैं गोवर्धन का कार्यक्रम बड़े भव्य रुप से मनाया जाता है, यहां झिर के बाग में कुशवाहा समाज के द्वारा लगातार गोवर्धन महाराज का कार्यक्रम हर वर्ष पूरे भाव एवं भव्य रुप से मनाते हैं, इस वर्ष झिर के बाग में 41 फुट के गोवर्धन की मूर्ति बनाई गई है यहां विशेष पूजा अर्चना गोवर्धन महाराज की की जाती है वही हम बात करें पिछले साल की, यहां 31 फुट के गोवर्धन बनाए गए थे वहीं इस बार 41 फुट की गोवर्धन महाराज की प्रतिमा बनाई गई है, वही गोवर्धन महाराज की विशेष पूजा अर्चना एवं मोहल्ला वासी मिलकर परिक्रमा करते है
इस कार्यक्रम के मुख्य आयोजक बसंतू नन्ना, किशन दादा, भाग्गु लल्ला , दूरदर्शन कलाकार, नारायण सिंह कुशवाहा हरनाम सिंह कुशवाहा,पर्वत कुशवाहा आयोजन करते हैं इस मौके पर कार्यक्रम में उपस्थित, भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष मान सिंह कुशवाहा वार्ड पार्षद कल्लू कुशवाहा, भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष रघुवीर प्रताप सिंह कुशवाहा, वार्ड पार्षद मान सिंह कुशवाहा, शासकीय ठेकेदार अजय कुशवाहा, पुन्नू कुशवाहा, ज़हंदर कुशवाहा, धनाराम एवं समस्त मोहल्ला वासी उपस्थित रहे
संगम कुशवाहा दतिया प्रतिनिधि




