Breaking दतिया

यातायात पुलिस की अनोखी पहल, मां पीतांबरा मंदिर आने वाले दर्शनार्थियों यातायात नियमों का पालन करने वाले वाहन चालकों को पुलिस ने गुलाब का फूल देकर किया सम्मानित

यातायात पुलिस की अनोखी पहल, मां पीतांबरा मंदिर आने वाले दर्शनार्थियों यातायात नियमों का पालन करने वाले वाहन चालकों को पुलिस ने गुलाब का फूल देकर किया सम्मानित
————————————————————————
दतिया। पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल सिंह मौर्य वं एसडीओपी सुश्री प्रियंका मिश्रा के मार्गदर्शन में जन जागरूकता दिवस, यातायात पुलिस की अनोखी पहल मां पीतांबरा मंदिर आने वाले दर्शनार्थियों यातायात नियमों का पालन करने वाले वाहन चालकों को पुलिस ने गुलाब का फूल देकर किया सम्मानित। मां पीतांबरा ड्यूटी के दौरान यातायात पुलिस के ओर से शनिवार को यातायात नियमों का पालन करवाने के उद्देश्य से जन जागरूकता दिवस मनाया गया। इस दौरान दूर दरार्ज से आने वाले दर्शनार्थियों के लोगों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई।साथ ही जो वाहन चालक यातायात के नियमों का बखूबी से पालन करते हुए मिले, उन्हें प्रोत्साहन स्वरूप पुष्प से स्वागत किया गया।नगर के राजगढ़ चौराहे, बमबम महादेव चौराहे पर यातायात पुलिस स्टाफ के ओर से यात्रियों, ऑटो चालक, मोटरसाइकिल चालक और चार पहिया वाहनों के चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया।
थाना प्रभारी यातायात सूबेदार हौतम सिंह बघेल ने वाहन चालकों में दुर्घटनाओं को रोकने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। यातायात थाना प्रभारी ने बताया कि यातायात जागरूकता को लेकर पहले से भी जागरूकता अभियान व नियमों की जानकारी दिए जाने के कार्यक्रम किए जाते रहे हैं। जिसके फलस्वरूप दुर्घटनाओं में कमी आई है।जागरूकता अभियान के दौरान सूबेदार हौतम सिंह बघेल, सूबेदार नईम खान,नगर रक्षा समिति और समाजसेवी सहित यातायात स्टाफ के ओर से अच्छे वाहन चालकों का पुष्पमाला व गुलाब के फूल देकर प्रोत्साहन स्वरूप सम्मानित किया गया।

sangam