सहकारिता समिति कर्मचारी संघ की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी, नियमितीकरण की कर रहे मांग
—————————————-
दतिया। मध्य प्रदेश सहकारिता समिति कर्मचारी महासंघ भोपाल के आवाहन पर दतिया जिले में समस्त सहकारिता समिति कर्मचारी संघ द्वारा अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी है। जिसको लेकर सहकारिता समिति कर्मचारी संघ के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण स्थानीय गांगुटिया मंदिर सीता सागर के पास धरने पर बैठे हुए हैं और धरने के माध्यम से लंबित चली आ रही नियमित करने की मांग एवं नियमित वेतन मान दिए जाने की मांग को लेकर अपनी आवाज बुलंद कर रहे हैं।उल्लेखनीय है कि यह अनिश्चितकालीन हड़ताल सहकारिता कर्मचारी महासंघ द्वारा सरकार को अपने पत्र के माध्यम से पहले ही अवगत करा दिया गया था। इसके संबंध में 21 मार्च से 1 अप्रैल तक धरना प्रदर्शन कर आंदोलन की रूपरेखा तय की गई थी। आंदोलन की शुरुआत से सहकारिता समिति कर्मचारी संघ धरना प्रदर्शन पर बैठा हुआ है और हड़ताल जारी है। वही सहकारिता समिति कर्मचारी संघ द्वारा 1 अप्रैल को प्रदेश के समस्त कर्मचारी भोपाल पहुंचकर सीएम हाउस का घेराव का जंगी प्रदर्शन करेंगे। सहकारी समिति कर्मचारी संघ काफी समय से अपनी समस्त कर्मचारियों को नियमित वेतनमान दिए जाने एवं नियमितीकरण किए जाने की मांग कर रहा है। जिस के संबंध में 10 मार्च 2022 को सहकारिता मंत्री की घोषणा अनुसार समस्त कर्मचारियों को नियमित वेतनमान दिए जाने के निर्देश दिए गए थे। परंतु आज तक कर्मचारियों को नियमित वेतनमान नहीं दिया जा रहा है ना ही नियमितीकरण की कार्रवाई की गई है। जिसको लेकर एक बार फिर मध्य प्रदेश सहकारिता समिति कर्मचारी महासंघ आंदोलन की राह पकड़े हुए हैं। दतिया जिले में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे समिति कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा, जसवंत सिंह परिहार,सतीश श्रीवास्तव, सुरेश यादव,नीरज यादव, जितेंद्र कुमार त्रिपाठी, भैयालाल सविता, विनोद सिंह गुर्जर, अशोक कुमार अहिरवार, राम जी दांगी, अरविंद तिवारी, मनोज शर्मा, हर्षवर्धन राजपूत, लक्ष्मीनारायण जाटव, प्रशांत शर्मा, श्रीराम यादव, हरिकिशन शर्मा , कन्हैया लाल निरंजन, प्रमोद सिंह कमरिया, राजीव सिंह यादव , महेंद्र सिंह कुशवाहा आदि कर्मचारी धरने पर बैठे हुए हैं।




