कैबिनेट मंत्री उषा ठाकुर ने की पीताम्बरा पीठ पर पूजा अर्चना कर प्रसाद वितरण किया

———————————————————–
दतिया। मंगलवार की सुबह अल्प प्रवास पर दतिया पहुंची सामाजिक न्याय विभाग की कैबिनेट मंत्री श्रीमती उषा ठाकुर ने मन्दिर परिसर पहुंच कर पीताम्बरा माई की पूजा अर्चना की एवं वनखण्डेश्वर महादेव का जलाभिषेक कर पूजा अर्चन किया। इस दौरान भांडेर विधायक श्रीमती रक्षा संतराम सिरोनिया, भाजपा जिला नेत्री श्रीमती सुमन दांगी मौजूद रही ओर उनका मन्दिर पहुंच कर स्वागत किया। वही प्रशासन की तरफ से अपर कलेक्टर ,एसडीएम ऋषि कुमार सिंघई, जनपद पंचायत दतिया सीईओ गिर्राज दुबे ने अगुवाई कर अतिथि सत्कार कर स्वागत किया। और मां पीतांबरा पीठ मंदिर के बहार सामाजिक न्याय मंत्री उषा ठाकुर ने प्रसाद वितरण किया। इसके वाद मंत्री ग्वालियर के लिए रवाना हो गई।



