Breaking जॉब-वैकेंसी भोपाल मध्यप्रदेश

MP : सीएम शिवराज की महिलाओं, किसान, शिक्षक-छात्र के लिए बड़ी घोषणा, बोले- निकाली जाएगी 1 लाख सरकारी भर्ती

MP : सीएम शिवराज की महिलाओं, किसान, शिक्षक-छात्र के लिए बड़ी घोषणा, बोले- निकाली जाएगी 1 लाख सरकारी भर्ती
भोपाल, हिंदुस्तान टुडे डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश (MP) में अपने चौथे कार्यकाल के 2 साल पूर्ण करने के बाद अब सीएम शिवराज (CM Shivraj) ने बड़ी घोषणा की है प्रदेश वासियों के लिए बड़ी घोषणा करते हुए सीएम शिवराज ने कहा कि प्रदेश में युवाओं को बेरोजगार (Uneployed) नहीं रहना पड़ेगा। जल्द ही इस वर्ष 1 लाख सरकारी भर्ती (1 Lakh government jobs) निकाली जाएगी। इसके अलावा पुलिस की 6000 भर्तियां (MP police recruitment) भी तय की गई है। जिसमें 50 नंबर लिखित परीक्षा और 50 नंबर परीक्षा फिजिकल टेस्ट के लिए शामिल किए जाएंगे। इतना ही नहीं सिलसिला इसे बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश शिक्षकों के भी 13000 पदों पर भर्ती निकाली जाएगी।। किसान-PM Awas Yojana

घोषणाओं के दौरान कई नवीन कल्याणकारी कार्यक्रम शुरू किए जाने की घोषणा भी सीएम शिवराज ने की है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि किसी व्यक्ति के पद पर कार्यकाल को कितने वर्ष हुए यह महत्वपूर्ण नहीं लेकिन उनका कार्यकाल कितना सार्थक रहा इस पर चर्चा होनी चाहिए। किसानों पर बड़ी घोषणा करते हुए सीएम शिवराज ने कहा कि 2 साल में हमने 1 लाख 72 हजार करोड़ रुपए मध्य प्रदेश के किसानों के खाते में भेजे हैं। इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास योजना में मकान बनाने के लिए इस वर्ष ₹10000 करोड़ रूपए का बजट रखा गया है।

गेहूं के निर्यात बढ़ेंगे

CM शिवराज ने कहा कि सोने जैसे गेहूं के निर्यात बढ़ेंगे। ऐसे किसानों को सुविधाएं दी जाएगी। मंडी टैक्स नहीं लगेगा राज्य शासन द्वारा इसके प्रतिपूर्ति की जाएगी। जानकारी देते हुए सरकार ने कहा कि सरकार ने सहकारी बैंकों को बर्बाद कर दिया लेकिन 2 सालों में ₹1 लाख 72 करोड़ रुपए की राशि किसानों के खाते में जमा की गई है। वहीं ₹2200 करोड़ रुपए का फसल बीमा योजना का प्रीमियम पूर्व सरकार द्वारा जमा नहीं किया गया था। जिसमें से उन किसानों को पिछले 2 सालों में ₹17000 करोड़ रुपए प्रदान किए गए हैं। केंद्र सरकार द्वारा किसान सम्मान निधि के 6000 वार्षिक राशि देने के बाद मध्यप्रदेश शासन द्वारा भी किसानों को ₹4000 अतिरिक्त लाभ दिए जा रहे हैं।

लाडली लक्ष्मी बेटियां

बेटियों के लिए बड़ी घोषणा करते हुए सीएम शिवराज ने कहा कि अब बेटी के जन्म से पहले उसके लिए उच्च शिक्षा और विवाह की योजना का प्रावधान कर दिया गया है। 2 मई को लाडली लक्ष्मी दिवस मनाया जाएगा। सीएम शिवराज ने कहा कि प्रदेश में अब लगभग 43 लाख लाडली लक्ष्मी बेटियां हैं। राज्य सरकार द्वारा कन्याओं को उच्च शिक्षा का ज्ञान दिया जाए। इसके लिए निशुल्क व्यवस्था की जा रही है। कॉलेज जाने वाली बच्चों की फीस सरकार द्वारा वहन किया जाएगा।

शिक्षकों की नौकरी

वही नगर निकायों में महिलाओं को 50% स्थान आरक्षित कर मध्यप्रदेश में उनके हित में बड़ा फैसला लिया गया है। अब महिलाएं महापौर सरपंच और पार्षद जैसे पदों पर दायित्व को शिक्षा से निभा रही हैं। शिक्षकों की नौकरी में बहनों को 50% का आरक्षण दिया गया है जबकि पुलिस भर्ती में बेटियों को 30% का आरक्षण मिलेगा। इस घोषणा के बाद बेहद विरोध देखा गया था लेकिन आज पुलिस की यूनिफॉर्म में बेटियां देश में प्रदेश का नाम रोशन कर रही है।

hindustan