पांच हजार का इनामी फरार स्थाई वारंटी जिगना पुलिस ने किया गिरफ्तार
—————————————-
दतिया। जिगना पुलिस ने पांच हजार का इनामी व स्थायी वांरती गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ के निर्देशन में में धर-पकड़ अभियान के तहत एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल सिंह मौर्य व एसडीओपी दीपक नायक के मार्गदर्शन में जिगना थाना प्रभारी भास्कर शर्मा ने पुलिस बल के साथ मुखबिर की सूचना पर डांग करेरा से फरार स्थाई वारंटी व पांच हजार का इनामी गोविंद पुत्र जगदीश पाल निवासी जिगना को गिरफ्तार किया। जिगना थाना प्रभारी भास्कर ने बताया कि लगातार वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में स्थाई वारटीयो की धर-पकड़ अभियान चलाया जा रहा है। वही बुधवार को फरार स्थाई वारंटी गोविंद पुत्र जगदीश पाल निवासी जिगना एक बर्ष से धारा 307,294,323, 34 ipc 25,27 आर्म्स एक्ट में फरार चल रहा था। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया। उक्त कार्रवाई जिगना थाना प्रभारी भास्कर शर्मा, एएसआई हरी मोहन यादव, आरक्षक राजीव, आरक्षक दीपेश, आरक्षक बृजेश की अहम भूमिका रही।




