भाजपा नगर मंडल की बूथ स्तरीय बैठक वार्डो में आयोजित
—————————————-
दतिया। आज भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल द्वारा विस्तारक योजना के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 12,13एवं 14 में बूथ पर बैठकों का आयोजन किया गया। बैठकों में नगर विस्तारक जिला महामंत्री अनूप यादव एवं अध्यक्षता नगर अध्यक्ष पंकज गुप्ता ने की। बैठक का संचालन नगर मंत्री अक्कू दुबे द्वारा किया गया। जिसमें बूथ समितियों का पुनर्गठन किया गया। एवं प्रत्येक बूथ पर पेज प्रभारी की वोटर्स एवं पार्टी द्वारा निर्देशित कार्यों को पूर्ण किया एवं पार्टी द्वारा निर्देशित अन्य कार्यों की समीक्षा की गई। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष पंकज गुप्ता, जिला महामंत्री अनूप यादव, नगर महामंत्री जितेन्द्र मेवाफरोश, अक्कू दुबे, बृजेश दुबे, श्री राम विश्वकर्मा, विनीत विश्वकर्मा, चंद्र शेखर नामदेव, हरिओम सेन आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



