कांग्रेसियों के साथ अन्याय हो रहा है और हम इस अन्याय को कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे- पूर्व मंत्री मुकेश नायक
————————————
पूर्व विधायक की गिरफ्तारी के खिलाफ कांग्रेस का एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन
—————————————
दतिया। पूर्व विधायक राजेंद्र भारती की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस जिलाध्यक्ष अशोक दांगी वगदा के नेतृत्व में कांग्रेसी नेता एवं कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए है। उल्लेखनीय है कि पुलिस ने गुरुवार को सुबह पूर्व विधायक भारती को गिरफ्तार किया था उन पर जान से मारने की धमकी और एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने कार्यवाही की थी,जानकारी के अनुसार गत बुधवार को महिला अंगूरीबाई मोगिया ने पूर्व विधायक के विरुद्ध मामला दर्ज कराया था। वहीं जिलाध्यक्ष दांगी ने पुलिस अधीक्षक को निष्पक्ष जांच के लिए ज्ञापन दिया था। वही शनिवार को जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेसी नेता एवं कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक को लेकर किला चौक पर धरना प्रदर्शन किया धरने में प्रदेश के कई विधायक समेत दतिया संगठन प्रभारी एवं पूर्व मंत्री मुकेश नायक भी मौजूद रहे पूर्व मंत्री मुकेश नायक ने मीडिया से बात करते हुए कहा दतिया में कांग्रेसियों के साथ अन्याय हो रहा है और हम इस अन्याय को कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे 20 फरवरी को 25000 कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ जेल भरो आंदोलन किया जाएगा। वहीं जिला अध्यक्ष अशोक दांगी वगदा का कहना है कि पूर्व विधायक राजेंद्र भारती को गलत फसाया गया है कांग्रेस न्याय के लिए लड़ती रही है और हमेशा अन्याय के खिलाफ लड़ते रहेंगे।वही प्रदेश उपाध्यक्ष दामोदर सिंह यादव ने भी आम सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश की भाजपा सरकार एवं प्रदेश के गृह मंत्री पर गंभीर आरोप लगाए। वही सेवड़ा विधायक घनश्याम सिंह,पूर्व विधायक फूल सिंह बरैया,सबलगढ़ विधायक बैजनाथ कुशवाह,डबरा विधायक सुरेश राजे,करैरा विधायक प्रागीलाल जाटव, देवाशीष जरारिया ने भी आम सभा को सम्बोधित करते हुए गृहमंत्री एवं भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाएं।इस दौरान सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस नेता सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।




