Breaking सुप्रभात मॉर्निंग

दतियाः शहर ने ओढी कोहरे की चादर, 50 मीटर तक दिखाई नही दे रहा है निकले बाले वाहन हेडलाइट जलाकर निकल रहे है

दतियाः शहर ने ओढी कोहरे की चादर, 50 मीटर तक दिखाई नही दे रहा है निकले बाले वाहन हेडलाइट जलाकर निकल रहे है

………………. ……………………………………………………….. ………………………… मध्य प्रदेश ⁄ दतिया
दतियाः दतियाः शहर ने ओढी कोहरे की चादर, 50 मीटर तक दिखाई नही दे रहा है निकले बाले वाहन हेडलाइट जलाकर निकल रहे है

दतिया। हिंदुस्तान टुडे
शनिवार को शहर में सीजन का सबसे घना कोहरा छाया। 50 मीटर के बाद कुछ भी नजर नहीं आ रहा था। जिसके कारण सुबह के समय सड़क यातायात प्रभावित हुआ। लोग अपने वाहनों की हेडलाइट जलाकर निकले। जम्मू कश्मीर से आ रही बर्फीली हवाओं ने भी दिन भर कंपकपी का अहसास कराया। धूप का असर भी इस दौरान हल्का रहा। शीतलहर के कारण लोग गर्म कपडों में ही बाहर निकले। मौसम विभाग के अनुसार उत्तरी हवा की गति तेज रहने से 48 घंटों तक ठंड की अधिकता रहेगी। दिन के तापमान में भी मामूली गिरावट दर्ज किया गया है।

शनिवार को कंपाने वाली ठंड का सामना करना पड़ा। रात में भी ठंड बढ़ गई। शाम ढलने के बाद ही शहर में कोहरा ने दस्तक दे दी। कोहरे के कारण न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस पर रहा है। जबकि अधितम तापमान मामूली गिरावट के साथ 19.0 डिग्री दर्ज हुआ। नए साल का जश्न भी लोगों ने ठंड के बीच ही मनाया। मौसम विभाग की मानें तो 1 जनवरी को नया पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है। इससे सक्रिय होने से तापमान में बढ़ोतरी शुरू हो जाएगी।

hindustan