Breaking दतिया

प्रबुद्ध जनों के असमय निधन पर सेवढ़ा विधायक घनश्याम सिंह ने जताया शोक

प्रबुद्ध जनों के असमय निधन पर सेवढ़ा विधायक घनश्याम सिंह ने जताया शोक
—————————————-
दतिया। सेंवढ़ा क्षेत्र में विगत दिनों प्रबुद्ध जनों के असमय दुःखद निधन हो जाने पर सोमवार को सेंवढ़ा विधायक घनश्याम सिंह शोक संतृप्त परिवारों के बीच पहुंचे तथा शोकाकुल परिवार जनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त कर ढांढस बंधाया। सेवढ़ा नगर में वरिष्ठ शिक्षक राकेश श्रीवास्तव के पिताजी के आकस्मिक निधन पर विधायक घनश्याम सिंह ने उनके निज निवास पहुँचकर शोक संवेदना व्यक्त की। विधायक श्रीसिंह ने संतोष विश्वकर्मा के पिताजी के निधन पर उनके निवास पर पहुँचकर परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की। साथ में उधम सिंह नागिल, राजेंद्र नोनेरिया, रवि राजपूत, कमलेश प्रजापति, नितिन श्रीवास्तव, भूपेंद्र राणा, मनोज श्रीवास्तव, दिलीप सक्सेना, देशराज सिंह कुशवाह साथ रहे।

hindustan