Breaking दतिया

यातायात थाना प्रभारी ने बाजार में व्यवस्था दुरुस्त कराई

यातायात थाना प्रभारी ने बाजार में व्यवस्था दुरुस्त कराई
——————————————————–
दीपावली और धनतेरस पर मुख्य बाजार में चार पहिया वाहन पर रोक
—————————————————–
दतिया। पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल सिंह मौर्य व एसडीओपी सुमित अग्रवाल के मार्गदर्शन में दीपावली और धनतेरस के मद्देनजर यातायात थाना प्रभारी हौतम सिंह बघेल ने बाजार का किया भ्रमण।त्योहार के चलते बाजार में भीड़ बढ़ने पर यातायात व्यवस्था दुरुस्त कराई गई। मंगलवार को बाजार क्षेत्र के सभी मार्गों पर बेरिकेड्स रखवाए गए। यातायात पुलिस कर्मियों की डयूटी लगाई गई। दीपावली, धनतेरस के टाउन हॉल से किला चौक क्षेत्र में भारी वाहनों सहित चार पहिया वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई जाएगी। यातायात थाना प्रभारी हौतम सिंह बघेल ने बताया कि बाजार में सभी बेरीकेडस रखवाए गए हैं जहां से चार पहिया वाहनों को बाजार में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। तीन पहिया और चार पहिया वाहनों का डायवर्ट किया गया है। जिससे बाजार में विवाद ना हो और बाजार में सभी सभी पॉइंटो यातायात पुलिसकर्मी मौजूद हैं। बाजार में बीच रोड पर खड़े दो पहिया वाहन चालकों को भी समझाइश दी कि बीच रास्ते में वाहनों को खड़ा ना करें जिससे बाजार में आवागमन प्रभावित ना हो समझाइश दी।

hindustan