भाजपा ने जनता से किए वादे पूरे नहीं किए,देश में मंहगाई और बेरोजगारी चरम पर है- अशोक दांगी
——————————————————
दतिया। दतिया कांग्रेस जिलाध्यक्ष अशोक दांगी ने निबाड़ी जिले की पृथ्वीपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए चल रहे उप चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी नितेंद्र सिंह राठौड़ के पक्ष में चुनाव प्रचार किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अशोक दांगी एवं पूर्व मंत्री प्रभु सिंह ठाकुर ने पृथ्वीपुर विधानसभा क्षेत्र के गोराखेडा नदनवारा बुर्दररा में कांग्रेस प्रत्याशी नितेंद्र बृजेंद्र सिंह राठौर के समर्थन में डोर टू डोर जनसंपर्क कर आम जनता से कांग्रेस के पक्ष में वोट देने की अपील की। देश में मंहगाई और बेरोजगारी चरम पर है। रोजगार खत्म हो रहे, सड़कों पर बेरोजगारों की भीड़ बड़ रही हैं। केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की शिवराज सरकार हर मोर्चे पर विफल हैं। भाजपा ने जनता से किए वादे पूरे नहीं किए। पृथ्वीपुर उप चुनाव में भाजपा को आप सब मिलकर सबक सिखाएं, पंजा का वटन दबाकर कांग्रेस प्रत्याशी को भारी मतों से जिताएं। जनसंपर्क में पूर्व मंत्री प्रभू सिंह ठाकुर,दतिया कांग्रेस जिलाध्यक्ष अशोक दांगी, जसवंत बघेल सहित आदि कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।




