Breaking दतिया

जिला कांग्रेस कार्यालय पर जसबंत सिंह बघेल नव नियुक्त समाज कल्याण प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष का कांग्रेसियों ने किया सम्मान*

*जिला कांग्रेस कार्यालय पर जसबंत सिंह बघेल नव नियुक्त समाज कल्याण प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष का कांग्रेसियों ने किया सम्मान*

दतिया -जिला कांग्रेस कार्यालय पर आज दिनांक 12-10-21 को जिलाध्यक्ष अशोक दांगी बगदा ने समाज कल्याण प्रकोष्ठ के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष जसवंत सिंह बघेल विजनपुरा वालो को फूल माला पहनाकर शाल एवं श्रीफल से सम्मान किया।
अशोक दांगी ने कहा कांग्रेस को मजबूत बनाने के लिए बघेल को समाज कल्याण प्रकोष्ठ के अध्यक्ष बनाकर जो जिम्मेदारी दी गई है उसका निर्वहन कर कांग्रेस को मजबूत करें। कार्यालय पर सभी को मिठाई वितरण कर खुशी का माहौल बना दिया और कांग्रेसियों ने जय -जय कमलनाथ के नारे एवं जय कांग्रेस विजय कांग्रेस के नारे लगाते हुए हर्ष व्यक्त किया।
सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी वघेल जी को फूल माला पहनाकर प्रसन्नता व्यक्त की। कार्यक्रम की अध्यक्षता अशोक दांगी बगदा जी ने की
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अशोक दांगी बगदा,प्रदीप गुर्जर पूर्व उपाध्यक्ष जिला सहकारी बैंक दतिया,वरिष्ठ नारायण सिंह बाबूजी,समाज कल्याण प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष जसवंत सिंह वघेल,प्रदेश महासचिव पिछड़ा वर्ग संन्जू दांगी सिंधबारी,यूथ प्रबंधन समिति जिलाध्यक्ष रामदास उत्साही,जिला मीडिया चेयरमैन दतिया अशोक श्रीवास्तव,विक्रम दांगी सिंधबारी, महेंद्र प्रजापत जनपद सदस्य, बिक्रम दांगी तैडोत,उमेश साहू सिंधवारी,जीतू कुशवाहा जिला महामंत्री,राजेंद्र दांगी,विक्रम सिंह कुशवाह, स्वदेश अहिरवार,अभय दांगी,पहृलाद दांगी,देवेंद्र कुशवाहा नरेटा,राजकुमार अहिरवार, बलवीर कुशवाहा बार्ड नं.1अध्यक्ष,उमाशंकर दांगी बहादुरपुर,यसवत सिंह दांगी चिरौली,शिवम दांगी गोदन आदि बहुत से कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे अंत में जसवंत सिंह बघेल ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के द्वारा जो हमें जिम्मेदारी दी गई उसे हम पूर्ण निष्ठा से साथ संभालेंगे।

hindustan