Breaking दतिया

पं दीनदयाल उपाध्याय और उनकी प्रेरणा से हजारों लोगों ने अपना जीवन खपा कर पार्टी को खड़ा किया -डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा

पं दीनदयाल उपाध्याय और उनकी प्रेरणा से हजारों लोगों ने अपना जीवन खपा कर पार्टी को खड़ा किया -डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा

भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल द्वारा आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जन्म जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित प्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा जी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय कुशाभाऊ ठाकरे जैसे लोगों ने अपना जीवन सर्वस्व अर्पण कर कर पार्टी और संगठन को खड़ा किया ।आज उनकी तपस्या के कारण हम पार्टी के स्वर्णिम युग में है जहां पार्टी आज विश्व का सबसे बड़ी राजनीतिक दल है आज आवश्यकता है कि हम अपने संगठन को और भी मजबूत करें धरातल पर जाकर गरीब मजदूर किसान को सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाएं। उन्होंने कार्यकर्ताओं को भी मार्गदर्शन देते हुए कहा कि संगठन के अनुरूप कार्य करें ।

कार्यक्रम में वक्त के रूप् मे उपस्थित जिला मंत्री जी बाल्मीकि जी ने कहा कि डॉक्टर अंबेडकर और पंडित दीनदयाल उपाध्याय का एक ही सिद्धांत था कि गरीब पिछड़े लोगों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ा जाए। साथ ही उन्होंने कहा डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा आज के युग के दीनदयाल हैं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे नगर मंडल अध्यक्ष पंकज गुप्ता ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का जीवन अभाव एवं संघर्षों से भरा रहा लेकिन तरुण आयु में ही उन्होंने देश और समाज की सेवा का व्रत लेकर संघ के प्रचारक के रूप में कार्य करना स्वीकार किया और राष्ट्रवादी राजनीतिक दल जनसंघ के संस्थापक रहे और अंत्योदय एकात्म मानववाद का सिद्धांत दिया। आज उनकी ही प्रेरणा से भारतीय जनता पार्टी विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सुरेंद्र बुधौलिया गोविंद ज्ञानानी प्रशांत डेंगुला नगर अध्यक्ष पंकज गुप्ता संतोष कटारे पंकज शुक्ला राम कुमार त्यागी जितेंद्र मेवाफरोश, जोली शुक्ला अक्कू दुबे पुनीत टिलवानी रिंकू दुबे योगेश सक्सैना बल्लभ अग्रवाल मनु तोमर परशुराम अहिरवार भूरे चौधरी गौरव दांगी रोहित श्रीवास्तव गुड्डा खान आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

hindustan