रिमझिम बारिश में चार पहिया वाहन में सवार डोल ग्यारस पर्व पर निकला भगवान श्रीकृष्ण का विमान, लोगों ने की पूजा अर्चना


———————————————————-
दतिया। शुक्रवार को डोल ग्यारस पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। इस मौके पर चल समारोह निकला। चार पहिया वाहन में सवार डोल ग्यारस पर्व पर निकला भगवान श्रीकृष्ण का विमान,शहर के विभिन्न मंदिरों में तैयार किए गए डोल बैंडबाजे के साथ निकाले गए। इस दौरान भजन कीर्तन किया गया। महिलाओं ने व्रत रखकर डोल की पूजा की। शाम को सभी डोल किला चौक,पटवा तिराहे, टाऊन हॉल से होते हुए लाला के तालाब पहुंचे। यहां से जुलूस के रूप में निकले। देररात तक चल समारोह का दौर चला। सीता सागर, लाला तालाब,करन सागर पर पूजन अर्चन कर डोल का विसर्जन किया गया। विभिन्न समितियों द्वारा भगवान श्रीकृष्ण की पालकी निकाली गई।शहर के स्थानों से डोल निकाले गए, जिनका नगर भ्रमण मं कराया गया। वही पटवा तिराहे बड़ा बाजार से प्रसिद्ध केलवा मंदिर से भगवान श्री कृष्ण की पालकी पुजारी शारदा कान्त त्रिपाठी द्वारा रिमझिम बारिश होने से चार पहिया वाहन श्रीकृष्ण की पालकी नगर का भ्रमण कराया गया।चार पहिया वाहन को फूल मालाओं से सजाया गया।और वही नगर के विभिन्न समितियों एवं समाज द्वारा भगवान कृष्ण की पालकी निकाली गई।जिनका नगर में भ्रमण कराया गया।




