Breaking दतिया

रतनलाल सर्राफ परिवार ने दी बाढ़ पीड़ितों को एक लाख की आर्थिक सहायता


——————————————————
दतिया।बाढ़ पीड़ितों की सहायता हेतु जिला प्रशासन के साथ-साथ जिलेे समाजसेवी एवं दानदाता भी आगे आ रहे है। इसी कड़ी में नगर के व्यापारी एवं समाजसेवी स्वर्गीय रतनलाल सर्राफ के परिवार से अमित अग्रवाल, रवि अग्रवाल ने एक लाख रूपये की सहायता राशि का चैक कलेक्टर संजय कुमार को प्रदाय किया। कलेक्टर ने इस मौके पर सर्राफ परिवार के द्वारा बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए जो राशि दी उसके लिए धन्यवाद व्यक्त करते हुए कि कहा कि सर्राफ परिवार बाढ़ पीड़ितों की आर्थिक सहायता कर सच्ची मानव सेवा का उदाहरण दिया है। जो अन्य लोगों के लिए प्रेरणा बनेगा।

hindustan