दतिया

सेंवढ़ा ट्रेक्टर पर बैठकर बाढ़ में डूबे धुब्याई गांव पहुंचे विधायक घनश्याम सिंह, बाढ़ पीड़ितों की समस्याऐं समझी


दतिया। शुक्रवार को विधायक घनश्याम सिंह बाढ़ पीड़ितों की समस्याऐं जानने सेंवढ़ा क्षेत्र के कई गांवों में पहुंचे तथा ग्रामीणों की समस्याऐं आंखों से देखी व समझीं तथा प्रशासनिक अधिकारियों को बाढ़ पीड़ितों की समस्याओं से अवगत कराया।
अतरेंता थाना क्षेत्र का गांव धुब्याई बाढ़ में पूरी तरह डूब गया था। यहां तक पहुंचने के रास्ते में कीचड़ जमा होने से आवागमन कठिन बना हुआ हैं। ऐसे में विधायक श्रीसिंह ट्रेक्टर पर सवार होकर धुब्याई पहुंचे। यहां बाढ़ प्रभावित लोगों का दर्द बांटा। उन्होंने कहा आपदा के समय मैं आपके सहयोग व सेवा के लिए पूरी तरह से तैयार हूं। साथ में

hindustan