
बाढ़ से अंडोरा,खेरोना, सुनारी में शत प्रतिशत नुकसान, विधायक घनश्याम सिंह ने देखे हालात, बांटा बाढ़ प्रभावितों का दर्द
दतिया। जिले में सिंध नदी के उफान पर आने से सेंवढ़ा क्षेत्र के कई गांव प्रभावित हुए हैं। गुरुवार को सेंवढ़ा विधायक घनश्याम सिंह ने बाढ़ की चपेट में आए ग्राम अंडोरा, खेरोना एवं सुनारी पहुंच कर बाढ़ से गांवों में बने हालात को देखा तथा बाढ़ से प्रभावित हुए लोगों की समस्याएं सुनीं एवं उनका दुख दर्द बांटा।
बाढ़ के कारण ग्राम अंडोरा शत प्रतिशत प्रभावित हुआ। गांव में सैंकड़ों कच्चे मकान ढह गए, पक्के मकानों में भी दरारें पड़ गई हैं। घरों में रखी दैनिक उपयोग की चीजें नष्ट हो गई, सैंकड़ों पशु लापता हैं। बाढ़ प्रभावित लोगों ने गांव के स्कूल में शरण ले रखी हैं। विधायक श्रीसिंह ने स्कूल में बने राहत शिविर में पहुंचकर व्यवस्था ऐं देखी। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि आपदा में स्वंय को अकेला न समझे मैं हर समय आप लोगों के साथ हूं तथा शासन प्रशासन से हर संभव मदद दिलाने का प्रयास किया जाएगा।
यहां हल्का पटवारी ने बाढ़ से नुकसान का सर्वे शुरू कर दिया है।




