
दतिया।बुधवार को ग्वालियर झांसी हाईवे रोड स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष डॉ राजू त्यागी के द्वारा होली मिलन समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें भजन संध्या का भी आयोजन किया गया, भजन संध्या के पश्चात भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी, साथ ही गुलाब के फूलों की वर्षा कर भाजपा कार्यकर्ताओं ने होली खेली कार्यकर्ताओं ने भजन संध्या के दौरान स्वयं गीत गाकर होली मनाई रंग बरसे भीगे चुनरवाली रंग बरसे गीत भजन संध्या के कलाकारों द्वारा सुनाया गया, इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष रघुवीर कुशवाह वरिष्ठ भाजपा नेता राधाकांत अग्रवाल भाजपा जिला मंत्री अतुल अतुल भूरे चौधरी प्रशात ढेगुला योगेश सक्सैना दिलीप बाल्मिक पंकज गुप्ता गोविंद ज्ञानानी पुनीत टिलवानी कुलदीप यादव पवन पहरिया हरिराम पाल विजय गुप्ता मीनाक्षी कटारे किरण टिलवानी अजय दुबे भज्जू राय सहित भाजपा कार्यकर्ता कार्यक्रम में मौजूद रहे।




