Breaking दतिया

राष्ट्रीय बालिका दिवस पर खेल एवं शिक्षा जगत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बालिकाओं का किया गया सम्मान

दतिया।आज के समय में बालिकाएं हर क्षेत्र में अपना नाम कमा रही हैं चाहे वह शिक्षा हो, खेल हो, तकनीकी क्षेत्र हो हर क्षेत्र में वे अग्रणी रह कर अपने माता पिता का नाम रोशन कर रही है। आज बालिकाओं को अपने सपनों के पंख मिले हैं। उन्हें ऊंची उड़ान मिली है और यह उड़ान संभव हो पाई है। शासन और प्रशासन द्वारा उठाई गई उन अनूठी पहलो एवं योजनाओं के माध्यम से जिससे बच्चियां आगे आई हैं और अपने हुनर को प्रदर्शित कर पाई हैं। इसी क्रम में आज दतिया जिले में स्थित लक्ष्मी वाटिका में शिक्षा एवं खेल जगत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बालिकाओं को दतिया पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र कुमार मिश्रा द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया एवं उन्हें शुभकामनाएं भी दी।इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री मिश्रा ने अपने संबोधन में महिलाओं एवं बच्चियों के अधिकारों, महिला सशक्तिकरण जैसे विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कहा कि आज की नारी की स्थिति पहले जैसी नहीं रही। आज वह अपने हर निर्णय को लेने में सक्षम है, वह पुरुषों से कदम से कदममिलाकर चल रही है। बस आवश्यकता है कि आज हम समाज के लोगों में महिलाओं के प्रति सम्मान करने की भावना को जाग्रत करें और महिलाओं एवं बच्चियों से संबंधित उनके अधिकारों के बारे में ज्यादा से ज्यादा लोगों को अवगत कराएं। जिससे वे सशक्त महसूस करें। उन्होंने कहा की गृहणी का कार्य सबसे बड़ा कार्य है। सर्वप्रथम बच्चे की निर्माता उसकी मां ही होती है। वह केवल गृहिणी नहीं है।बच्चे की परवरिश से लेकर उसकी सफलता का सबसे ज्यादा यदि माता-पिता में से किसी को श्रेय जाता है तो वह माता का है। जो हर समय अपने पूरे परिवार की देखभाल करने में लगा देती हैं उन्होंने सभी बच्चियों को अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए बहुत बहुत बधाई दी। एवं उनकी माताओं से भी उनकी सफलता पर चर्चा की।साथ ही कार्यक्रम में मौजूद बच्चियों के माता पिता से यह अपील की की बेटियों को हम इसी प्रकार आगे बढ़ायें उन्हें पढ़ाएं लिखाएं और उनके सपनों को साकार करें महिला सशक्तिकरण का अद्भुत उदाहरण लिए हुए जिन महिलाओं ने साड़ी वॉक्थन कार्यक्रम में भाग लिया था, उन्हें पुलिस अधीक्षक द्वारा सम्मानित किया गया एवं उनका मनोबल बढ़ाया गया।कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि बृजेश यादव, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास अरविंद उपाध्याय, परियोजना अधिकारी विजय कुमार पंडोलिया, धीर सिंह कुशवाह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी तथा बालिकाऐं उपस्थित रही।

Abhishek Agrawal