हिंदुस्तान टुडे संवाददाता संगम कुशवाहा दतिया।
दतिया/ भारतीय राजनीति में कब क्या हो जाए यह किसी को पता नहीं है यह सब कहना आम बात है। मध्य प्रदेश के चंबल से उठी एक खबर ने प्रदेश की सियासत में हलचल मचा दी है। खबर यह है कि दतिया के कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती भाजपा का दामन थामने जा रहे हैं। या यू कहे की सोशल मीडिया की रसभरी कहानी है। इन सभी बातों को लेकर हिंदुस्तान टुडे के संवाददाता संगम कुशवाहा ने राजेंद्र भारती से विशेष चर्चा की यह चर्चा दतिया के विकास से लेकर राजनीतिक पारीक्षेत्र तक हुई जिसमें दतिया के कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती ने तमाम जो सवाल जो सुर्खियां बटोर रहे हैं उनको लेकर स्पष्ट किया
*राजेंद्र भारती ने संवाददाता से सवालों के जवाब में चर्चा*
हिंदुस्तान टुडे कि संवाददाता से राजेंद्र भारती ने कहा भारतीय जनता पार्टी का शीर्ष नेतृत्व ( वरिष्ठ नेता ) हमारे संपर्क में है राजेंद्र भारती ने मुस्कुराते हुए कहा फिलहाल में कांग्रेस का कार्यकर्ता हूं और मैं कहीं नहीं जा रहा हूं, वही भारती ने दतिया के विकास को लेकर कहा कि बीते दिनों हुई बारिश से दतिया की सड़कों में गड्ढे हो गए हैं जिनको लेकर मुख्यमंत्री से अर्जी लगाई है और हमें यह विश्वास है की मुख्यमंत्री हमें विकास कारों के लिए स्वागत जरूर देंगे। वहीं पूर्व गृहमंत्री डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा के सवाल पर राजेंद्र भारती ने कहा कि पूर्व गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने अब फिल्में देखना स्टार्ट कर दिया है। कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती ने कहा पहले वह शाहरुख खान की फिल्में देखते थे अब वह सनी देओल की फिल्में देखने लगे हैं मुस्कुराते हुए राजेंद्र भारती ने कहा की तारीख पर तारीख तारीख पर तारीख के सवाल को उन्होंने फिल्मी अंदाज बताया। भाजपा में जाने वाली खबरों पर राजेंद्र भारती ने ब्रम लगा दिया है। या यूं कहे कि कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती सिर्फ RSS के न्योते का इंतजार कर रहे हैं। यह तो आने वाले समय में स्पष्ट हो ही जाएगा।




