Breaking ग्वालियर दतिया मध्यप्रदेश

दतिया उप पुलिस महानिरीक्षक चंबल जोन ने जिला दतिया का वार्षिक निरीक्षण किया

उप पुलिस महानिरीक्षक चंबल जोन ने जिला दतिया का वार्षिक निरीक्षण किया
—————————————————-
उपचुनाव शांतिपूर्ण व रतनगढ माता मंदिर दर्शन कानून व्यवस्था डियूटी सफलतापूर्वक को लेकर उप पुलिस महानिरीक्षक चंबल जोन ने दतिया पुलिस की भूरी भूरी प्रशंसा की
—————————————————-
दतिया। दतिया दौरे पर पहुंचे उप पुलिस महानिरीक्षक चंबल जोन राजेश हिंगडकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय दतिया, रक्षित आरक्षी केन्द्र दतिया व पुलिस थानों का वार्षिक निरीक्षण किया गया। उप पुलिस महानिरीक्षक द्वारा पुलिस लाईन परेड ग्राउण्ड में समस्त अधिकारी कर्मचारीगणों का दरबार लिया, जिसमें जिले के समस्त थानों, पुलिस लाईन दतिया व विभिन्न पुलिस शाखाओं के अधिकारी कर्मचारीगणों की समस्याओं को सुना व उचित समाधान का आश्वासन दिया। भाण्डेर उपचुनाव शांतिपूर्ण संपन्न कराने व रतनगढ माता मंदिर दर्शन आयोजन में कानून व्यवस्था डियूटी सफलतापूर्वक संपन्न कराने पर पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ दतिया पुलिस के सभी अधिकारी कर्मचारियों को बधाई दी। साथ ही कोरोना काल में पुलिस अधिकारी कर्मयारियों के द्वारा किये जा रहे अथक् प्रयासों के लिए भी प्रसन्नता व्यक्त की। पुलिस लाईन में पुलिस परिवारों के बच्चों के लिए वाचनालय खुलवाने का आश्वासन भी मान उप पुलिस पुलिस महानिरीक्षक चंबल जोन के द्वारा दिया गया एवंआत्मनिर्भर बनने के संबंध में निर्देश दिये। इसके साथ ही गुण्डें-बदमाशो पर कडी से कडी कार्यवाही कर महिलाओं, बच्चों व बुजुर्गों के प्रति संवेदनशीलता दिखाते हुऐ पुलिस की छवि बेहतर करने की समझाइश दी गई।के द्वारा वर्तमान में सायबर संबंधित वाट्सएप, फेसबुक, बैंक, ए.टी.एम, ऑनलाइन फ्रॉड से आमजनों को सतर्क रहने व योग्य अधिकारी कर्मचारियों को सायबर क्राइम में दक्षता हेतु निरंतर प्रशिक्षण देने हेतु निर्देशित किया । पुलिस महानिरीक्षक चंबल जोन द्वारा जिले के दूरस्थ थानों थरेट, इंदरगढ, सेवढा के निरीक्षण के दौरान अत्यधिक अपराधों के निराकरण, थाना भवन व परिसर की साफ-सज्जा व कर्मचारियों के ड्रेस टर्न-आउट उत्तम पाये जाने पर उत्साहवर्धन हेतु उचित ईनाम से पुरूष्कृत किया। निरीक्षण के दौरान दतिया पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड व अति. पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य, समस्त एस.डी.ओ.पी. अनुभाग दतिया,बडौनी,भाण्डेर,सेवढा, रक्षित निरीक्षक दतिया, थाना प्रभारीगण उपस्थित रहे।

अंकित जैन दतिया

hindustan