Breaking दतिया मध्यप्रदेश

त्रि-स्तरीय पंचायतों के तहत 344 उम्मीदवारों ने दाखिल किए आज पर्चे


————
त्रि-स्तरीय पंचायतों के निर्वाचन हेतु नाम निर्देशन पत्र प्राप्ति के पांचवे दिन जिले में विभिन्न पदों हेतु 344 उम्मीदवारों ने अपने पर्चे दाखिल किए। जिसमें जिला पंचायत सदस्य पद हेतु 4 उम्मीदवारों ने, जनपद पंचयत सदस्य हेतु 48 उम्मीदवारों ने, सरपंच पद हेतु 227 और पंच पद हेतु 65 उम्मीदवारों ने संबंधित रिर्टनिंग आफीसर के समक्ष नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए।

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री कमलेश भार्गव ने बताया कि त्रि-स्तरीय पंचायतों के विभिन्न पदों के निर्वाचन हेतु नाम निर्देशन पत्र प्राप्ति के पांचवे दिन जिला पंचायत सदस्य हेतु 4 उम्मीदवारों ने जिसमें दो पुरूष एवं दो महिलाओं ने, जनपद सदस्य पद हेतु कुल 48 उम्मीदवारों ने जिसमें दतिया जनपद में 6 पुरूष 10 महिला, सेवढ़ा जनपद में 7 पुरूष एवं 16 महिला उम्मीदवारों और भाण्डेर में 8 पुरूष एवं एक महिला द्वारा अपना नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किया गया। जबकि सरपंच पद हेतु 227 उम्मीदवारों ने जिसमें दतिया जनपद में 43 पुरूष 71 महिला, जनपद पंचायत सेवढ़ा में 31 पुरूष 35 महिलाओं और भाण्डेर में 20 पुरूष और 27 महिला उम्मीदवार द्वारा नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किये। पंच पद हेतु कुल 65 उम्मीदवारों ने अपने नाम निर्देशन पत्र भरे। जिसमें दतिया जनपद में 21 पुरूष 26 महिला, सेवढ़ा में 13 पुरूष 2 महिला उम्मीदवार और भाण्ड़ेर में एक पुरूष और दो महिला उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र भरे। नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने की अंतिम तिथि 6 जून 2022 सोमवार को प्रातः 10.30 बजे से अपरान्ह 3 बजे रहेगी। 7 जून 2022 मंगलवार को प्रातः 10.30 बजे से नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा (जांच) होगी। 10 जून 2022 शुक्रवार को अपरान्ह 3 बजे तक अभ्यार्थी अपनी अभ्यर्थिता से नाम वापिस ले सकेगा। नाम वापिसी पश्चात् इसी दिन निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची तैयार कर उन्हें निर्वाचन प्रतीकों का आवंटन किया जायेगा।

Abhishek Agrawal