धर्म के मार्ग पर चलने से ही जीवन में सफलता मिलती हैं- घनश्याम सिंह
ग्राम धीरपुरा में भागवत कथा में शामिल हुए विधायक घनश्याम सिंह
दतिया। धर्म के मार्ग पर चलने से ही व्यक्ति को जीवन में सफलता मिलती हैं। भागवत कथाओं के आयोजन से लोगों को धर्म के पथ पर चलने के लिए प्रेरित किया जाता हैं। अतः जहां कहीं भी ऐसे धार्मिक आयोजन हो उनमें अवश्य भागीदारी की जानी चाहिए। यह बातें सेंवढ़ा विधायक घनश्याम सिंह ने ग्राम धीरपुरा में लाखन सिंह परमार के निवास पर चल रही भागवत कथा में शामिल होकर उपस्थित जन समुदाय के बीच कही। इससे पूर्व उन्होंने व्यास गद्दी को नमन किया तथा कथा व्यास आचार्य जी से आशीर्वाद प्राप्त किया। विधायक श्रीसिंह का लाखन सिंह परमार एवं ग्राम वासियों ने आत्मीय स्वागत किया।




