Breaking दतिया

कार्यकर्ता की मेहनत से ही पार्टी मजबूत होती है -डॉ नरोत्तम मिश्रा

पूर्व गृह मंत्री ने हरियाणा में भाजपा की जीत परकार्यकर्ताओं को जलेबी खिलाकर बधाई दी

————————————————————

दतिया।भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर सदस्यता अभियान समीक्षा की बैठक का बुधवार को आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा मौजूद रहे मुख्य अतिथि डॉ नरोत्तम मिश्रा ने समीक्षा बैठक का शुभारंभ करते हुए पार्टी के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय श्यामा प्रसाद मुखर्जी और भारत माता के चित्रों पर माल्यार्पण कर एवं दीप जलाकर बैठक का शुभारंभ किया, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा का युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं और नगर पंचायत बड़ोंनी के सभी पार्षदों ने बड़ी पुष्पमाला पहनकर स्वागत किया, बैठक के मुख्य अतिथि प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री डॉ मिश्रा ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कार्यकर्ताओं की मेहनत से ही पार्टी मजबूत होती है पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व और प्रदेश नेतृत्व ने जब-जब दतिया जिले के कार्यकर्ताओं को जो भी काम दिया या लक्ष्य दिया कार्यकर्ताओं ने काम और लक्ष्य दोनों पूर्ण करके पार्टी को मजबूत किया है भाजपा सदस्यता अभियान में भी जिले के सभी कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि अपने-अपने बूथों को मजबूत करें और सदस्यता अभियान के लक्ष्य को पूर्ण करें ग्राम और नगरों के कार्यकर्ता अपनी संपर्क की चेन को आगे बढ़ाये जिससे आपका संपर्क सभी से बना रहे और पार्टी के आने वाले कामों को भी मजबूती मिलेगी जो कार्यकर्ता मेहनत करता है उसका काम अलग ही दिखता है इसलिए सदस्यता अभियान में मेहनत करें अपने बूथों से ज्यादा सदस्य बनाएं और माता बहनों को भी ज्यादा से ज्यादा सदस्य बनाएं हर वर्ग हर जाति से संपर्क करें उनको भी पार्टी से जोड़ें और भारतीय जनता पार्टी के विचारों से जोड़ें और सदस्य बनाएं मुख्य अतिथि पूर्व गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने सदस्यता अभियान में कार्यकर्ताओं के द्वारा अधिक सदस्य बनाए जाने पर उनका माला पहनकर सम्मान किया।इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता सहित बड़ी संख्या में कार्यक्रम स्थल पर भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

sangam